Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Redmi का 7900mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, RGB डायनेमिक लाइटिंग और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

Redmi का 7900mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, RGB डायनेमिक लाइटिंग और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी


Redmi ने चीन में अपनी नई M100 सीरीज का पहला 5G स्मार्टफोन Redmi M100 लॉन्च किया है। इसमें 7900mAh की बड़ी बैटरी, 6.9 इंच डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 4 Gen 5 चिपसेट जैसे खास फीचर्स हैं।










टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi ने चीन में अपनी नई Redmi M100 सीरीज का पहला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Redmi M100 के नाम से पेश किया है। कंपनी ने फोन को बिना किसी बड़े इवेंट के लॉन्च कर दिया है और इसकी सेल चीन में शुरू हो गई है।

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7900mAh की बड़ी बैटरी और 6.9 इंच डिस्प्ले है। फोन में RGB डायनेमिक लाइटिंग जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। डिवाइस के अन्य फीचर्स जानने से पहले चलिए इसकी कीमत जान लेते हैं...
Redmi M100 की कीमत

कीमत की बात करें तो चीन में Redmi M100 के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 1,799 युआन यानी लगभग 22 हजार रुपये रखी गई है। जबकि इसके 6GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1,999 युआन यानी लगभग 25 हजार और टॉप 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 2,199 युआन यानी लगभग 27 हजार रुपये है। भारत में Redmi M100 को कब लॉन्च किया जाएगा, इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।






Redmi M100 के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Redmi M100 में 6.9 इंच का LCD डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। स्क्रीन में आई-प्रोटेक्शन फीचर भी मिल रहा है और इसकी सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass का यूज किया गया है।


डिवाइस को डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस बनाया गया है। कंपनी का कहना है कि इसका फिंगरप्रिंट सेंसर 5 लाख बार तक टच किए जाने के लिए रेटेड है। फोन के बैक पैनल पर फोर-डायमेंशनल माइक्रो-कर्व्ड डिजाइन भी मिल रहा है।


फोन में कैमरा मॉड्यूल के आसपास RGB डायनेमिक लाइटिंग भी मिल रही है जो इसे एक अलग लुक देती है। डिवाइस को आप Midnight Black, Starry White और Wilderness Green कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और Surge OS 3

परफॉर्मेंस के लिए फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 4 Gen 5 चिपसेट मिल रहा है, ये एक 4nm प्रोसेस पर तैयार ऑक्टा-कोर चिपसेट है। डिवाइस में Xiaomi का नया Surge OS 3 मिल रहा है। इसके अलावा फोन में NFC, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5mm हेडफोन जैक भी मिल रहा है।
Redmi M100 के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी लवर्स के लिए फोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में फिल्म फिल्टर, पोर्ट्रेट मोड, नाइट मोड, लाइव फोटो, डुअल-व्यू शूटिंग, प्रो मोड और डॉक्यूमेंट स्कैनिंग जैसे जबरदस्त फीचर्स भी मिल रहे हैं। जबकि सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।


इसके अलावा फोन में 7900mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है, जो इस सेगमेंट में इसकी सबसे खास खूबियों में से एक है। साथ ही इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन से दूसरे डिवाइस को चार्ज करने के लिए 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]