जब Hema Malini के 'रंगीले सजन' बने राजेश खन्ना, लता दीदी ने गाया गाना; कल्ट गीत सुन मचल उठेगा आपका मन
जब Hema Malini के 'रंगीले सजन' बने राजेश खन्ना, लता दीदी ने गाया गाना; कल्ट गीत सुन मचल उठेगा आपका मन
हेमा मालिनी और राजेश खन्ना पर फिल्माया गया 80s का सबसे पॉपुलर गाना लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने गाया था। 45 साल बाद भी यह गाना सबसे पॉपुलर है।

हेमा मालिनी के कल्ट गाने में लता की सुरीली आवाज। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज के दौर में गाने तो बन रहे हैं, लेकिन उनका असर ज्यादा समय तक नहीं रहता है। कुछ गाने तो हफ्ते या फिर महीनों बाद ही भुला दिए जाते हैं, लेकिन पुराने दौर के गानों का क्रेज दशकों बाद भी पहले जैसा ही बना हुआ है और जब बात लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के गानों की आए तो बात ही कुछ अलग है।
लता मंगेशकर ने हजारों कल्ट गाने दिए हैं। उनके गानों का असर इतना गहरा होता है कि आज भी लोग दीवाने हो जाते हैं। उनका एक गाना बेस्ट रोमांटिक एवरग्रीन सॉन्ग्स (Best Romantic Songs) की लिस्ट में शुमार है। इस गाने को आपने अपनी जिंदगी में कभी-न-कभी जरूर गुनगुनाया होगा।
लता की आवाज में हेमा का जादू
लता मंगेशकर ने जिस गाने को आवाज दी, उसे जीया हेमा मालिनी (Hema Malini) ने। राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के साथ रोमांटिक ट्रैक में हेमा की चुलबुली अदाओं ने गाने को सदाबहार बना दिया। यह गाना 45 साल बाद भी म्यूजिक लवर का फेवरेट बना हुआ है। यह गाना 1981 में आई फिल्म 'कुदरत' (Kudrat) का है।

45 साल से कल्ट है रोमांटिक गाना
चेतन आनंद निर्देशित रोमांटिक थ्रिलर 'कुदरत' में राजेश खन्ना और हेमा मालिनी ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। फिल्म में कई आइकॉनिक गाने थे लेकिन एक गाना लता मंगेशकर की आवाज में कल्ट बन गया। यह गाना 'तूने ओ रंगीले' (Tune O Rangeele Song) है।
मजरूह सुल्तानपुरी के बोल छू लेते हैं दिल
'तूने ओ रंगीले' लता मंगेशकर का सोलो सॉन्ग था। इस गाने को भले ही हेमा मालिनी और राजेश खन्ना पर फिल्माया गया था, लेकिन गाने को सिर्फ हीरोइन गाती है और आवाज बनीं लता। गाने के बोल चुलबुले और खूबसूरत हैं जिसे दिग्गज गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी (Majrooh Sultanpuri) ने लिखे हैं और म्यूजिक आरडी बर्मन (R.D. Burman) उर्फ पंचम दा ने दिया था।
खूबसूरत वादियों के बीच फिल्माया गया 'तू ओ रंगीले' आज मास्टरपीस बन गया है। चार दशक के बाद भी इस गाने को भुलाया नहीं गया है, बल्कि लोग आज भी इसे सुनना पसंद करते हैं। यूट्यूब पर इसे मिलियंस में सुना गया है।
Post A Comment
No comments :