Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

हैरी ब्रूक की पारी ने इंग्लैंड को दी मजबूती, उस्मान अली ने कराई पाकिस्तान की वापसी

हैरी ब्रूक की पारी ने इंग्लैंड को दी मजबूती, उस्मान अली ने कराई पाकिस्तान की वापसी


हैरी ब्रूक के अलावा जॉर्डन कॉक्स और जो रूट की शानदार पारियों के दम पर इंग्लैंड ने पाकिस्तान पर 195 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।








हैरी ब्रूक ने खेली शानदार पारी



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हैरी ब्रूक की शानदार 91 रनों की पारी के दम पर इंग्लैंड ने लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का अंत आठ विकेट के नुकसान पर 366 रनों के साथ किया है। इसी के साथ उसने मेहमान टीम पर 195 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड और मजबूत स्थिति में हो सकती थी, लेकिन पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान अली ने दिन के आखिर में उसको झटके दे परेशानी में डाल दिया और अपनी टीम की वापसी करा दी।


ये उस्मान ही थे जिन्होंने ब्रूक को शतक पूरा नहीं करने दिया। उस्मान की एक आर्म बॉल ने ब्रूक को बोल्ड कर दिया और फिर इस गेंदबाज ने पाकिस्तान की मैच में वापसी करा दी। ब्रूक ने अपनी पारी में 93 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके मारे।


कॉक्स ने दिया साथ

मेजबान टीम ने दिन की शुरुआत दो विकेट के नुकसान पर 112 रनों से की। बारिश के कारण मैच शुरू होने में देरी हुई। मैच शुरू होने के बाद दोबारा कप्तानी संभाल रहे जो रूट और जॉर्डन कॉक्स ने शानदार बल्लेबाजी की और पाकिस्तान को परेशान किया। 198 के कुल स्कोर पर उस्मान ने जॉर्डन की पारी का अंत कर दिया। जो रूट खुर्रम शहजाद का शिकार बने। उनका विकेट 202 के कुल स्कोर पर गिरा। इंग्लैंड के कप्तान ने 112 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 66 रन बनाए।

लॉरेंस और ब्रूक की साझेदारी

इसके बाद ब्रूक को साथ मिला डैन लॉरेंस का। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी की। इन दोनों को आउट करना मुश्किल होता दिख रहा था, लेकिन उस्मान इसमें सफल रहे। उन्होंने विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के हाथों लॉरैंस को कैच करा अपनी टीम को सफलता दिलाई। इस बल्लेबाज ने 79 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 51 रन बनाए।


उस्मान ने ही 356 के कुल स्कोर पर हैरी ब्रूक का शतक बनाने का सपना तोड़ दिया। उनके बाद उस्मान ने इंग्लैंड को गस एटकिंसन और ऑली रोबिन्सन के रूप में दो झटके और दे दिए। एटकिंसन ने तीन रन बनाए लेकिन रोबिन्सन खाता तक नहीं खोल पाए। । पाकिस्तान के लिए उस्मान ने पांच विकेट लिए। मोहम्मद अब्बास, खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली ने एक-एक विकेट लिया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]