Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Taapsee Pannu की Gandhari की रिलीज डेट आई सामने, फुल ऑन एक्शन थ्रिलर फिल्म से मचाएंगी गदर

Taapsee Pannu की Gandhari की रिलीज डेट आई सामने, फुल ऑन एक्शन थ्रिलर फिल्म से मचाएंगी गदर


तापसी पन्नू की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'गांधारी' की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है। मां-बेटी के भावनात्मक रिश्ते पर आधारित इस फिल्म में तापसी एक्शन करती नजर आएंगी।








एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) बहुत जल्द एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'गांधारी' (Gandhari) में नजर आएंगी। इसका निर्देशन देवाशीष मखीजा कर रहे हैं

'जौपुर्रा' नाम के एक काल्पनिक शहर पर आधारित यह फिल्म एक ऐसी मां के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी बेटी को बचाने के लिए एक खतरनाक मिशन पर निकलती है। फिल्म की कहानी कनिका ढिल्लों ने लिखा और वो इसकी निर्माता भी हैं।


मां-बेटी के रिश्ते पर आधारित है कहानी

फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन होंगे जो मां-बेटी के भावनात्मक रिश्ते की कहानी को दिखाएगी। ये एक बेहद इमोशनल स्टोरी भी होगी जिसमें तापसी पन्नू अपने अब तक का सबसे मुश्किल फिजिकल रोल निभाती नजर आएंगी।

अब इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। फिल्म 3 सितंबर, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। स्ट्रीमिंग दिग्गज ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा,'सबकी आंखों पर से पट्टी जल्दी उतरेगी। गांधारी आ रही नेटफ्लिक्स पर 3 सितंबर को गांधारी देखें।'


कौन-कौन से कलाकार आएंगे नजर

मूवी में तापसी के अलावा इश्वाक सिंह, छाया कदम, स्वस्तिका मुखर्जी, मीता वशिष्ठ और जतिन सरना जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

गांधारी की कहानी एक काल्पनिक शहर 'जॉयपुरा' के माहौल पर गढ़ी गई है जो अटूट विश्वास, सहनशक्ति और अडिग साहस के विषयों पर बनी है। यह कहानी 'बानी' नाम की एक मां की है, जिसकी निष्ठा की हर मोड़ पर परीक्षा होती है। वह पूरे यकीन और त्याग के साथ अकल्पनीय चुनौतियों का सामना करने के लिए मजबूर होती है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]