Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

19 साल पुराना दर्द लेकर लौटा 'शिवम पंडित', उम्मीद पर उतरी खरी? ऑडियंस ने बताया फैसला

19 साल पुराना दर्द लेकर लौटा 'शिवम पंडित', उम्मीद पर उतरी खरी? ऑडियंस ने बताया फैसला

Awarapan 2 X Review: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फर्स्ट शो देखकर ऑडियंस ने क्या रिएक्शन दिया है, जानिए यहां... ...और पढ़ें








आवारापन 2 देख ऑडियंस ने दिया रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2007 में आई कल्ट क्लासिक फिल्म आवारापन (Awarapan) का सीक्वल 19 साल बाद आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गया है। 14 अगस्त को बंटवारा 1947 (Batwara 1947) के साथ बड़े पर्दे पर पहुंची इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की इस फिल्म के साथ दर्शकों को काफी उम्मीद थी।


क्या वाकई आवारापन 2 दर्शकों की उम्मीद पर खरी उतर पाई या नहीं, पहला दिन और पहला शो देखते ही ऑडियंस ने अपना फैसला सुना दिया है। सनी देओल की फिल्म से क्लैश करने वाली रोमांटिक फिल्म को देखकर ऑडियंस सोशल मीडिया पर क्या बोल रही है, चलिए आपको इस बारे में बताते हैं...

अंत तक बांधे रखती है फिल्म

फिल्म की कहानी और सीन्स इतने तगड़े बताए जा रहे हैं कि दर्शक शायद बोर न हो। एक यूजर ने कहा कि शुरू के 20 मिनट बहुत इंगेजिंग हैं। यूजर ने लिखा, "भाई शुरू के 20 मिनट ही इतने इंगेजिंग है आप इमोशनली शिवम पंडित के साथ कनेक्ट हो जाओगे।"


इमरान हाशमी के कंधों पर है फिल्म

आवारापन 2 में इमरान हाशमी की वापसी हुई है, जबकि लीड रोल में दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी हैं। ऑडियंस का कहना है कि शिवम पंडित के रूप में लौटे इमरान के कंधों पर पूरी फिल्म है। वहीं, दिशा फिल्म में बहुत खूबसूरत लग रही हैं।
डायरेक्शन में है कमी

एक यूजर ने डायरेक्शन को कमजोर बताया है। कहा, "शिवम पंडित ने फैन-सर्विस और नॉस्टेल्जिया का सही इस्तेमाल किया है। इमरान हाशमी को आखिरकार एक ऐसी फिल्म और किरदार मिला है जो आम लोगों से जुड़ता है। आवारापन 2 की कहानी फैन्स की पसंदीदा सुपर-हिट फिल्म जैसा अनुभव देती है, लेकिन डायरेक्शन और एक्शन कोरियोग्राफी कमजोर है।"


गाने छोड़ते हैं असर

सोशल मीडिया यूजर का कहना है कि 'तेरा मेरा रिश्ता' और 'तो फिर आओ' गाने बहुत असरदार हैं और फिल्म को जबरदस्त नॉस्टेल्जिक बनाते हैं। सिर्फ ये दो चीजें ही इसे सुपरहिट बनाने और पक्के फैन्स को खुश करने के लिए काफी हैं। ऑडियंस का कहना है कि फिल्म में रोमांस कम और नॉस्टेल्जिया भरपूर है।



19 साल पहले आया आवारापन भले ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट नहीं हो पाई, लेकिन आवारापन 2 की सक्सेस को लेकर उम्मीद जताई जा रही है। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही करोड़ों कमा लिए थे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]