Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Bumble ने बदला डेटिंग का बड़ा नियम, अब कोई भी भेज सकेगा पहला मैसेज

Bumble ने बदला डेटिंग का बड़ा नियम, अब कोई भी भेज सकेगा पहला मैसेज

बंबल ने अपने डेटिंग एप के सबसे बड़े नियम में बदलाव किया है, अब मैच होने के बाद कोई भी पहला मैसेज भेज सकता है। इसके साथ ही, जवाब देने की समय सीमा 24 घं ...और पढ़ें








Bumble ने बदला डेटिंग का बड़ा नियम, अब कोई भी भेज सकेगा पहला मैसेज

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। डेटिंग एप Bumble ने अपने सबसे पॉपुलर फीचर्स में बड़ा बदलाव कर दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि अब मैच होने के बाद चैट शुरू करने के लिए सिर्फ महिलाओं का वेट नहीं करना होगा। पुरुष और महिला, दोनों में से कोई भी पहला मैसेज सेंड कर सकता है। Bumble ने 2014 में अपनी शुरुआत के वक्त इस तरह के एक अलग नियम के साथ अपनी अलग पहचान बनाई थी।


नियम के मुताबिक पहले हेट्रोसेक्सुअल मैच में चैट की शुरुआत सिर्फ महिला ही कर सकती थी। इसका मकसद महिलाओं को डेटिंग में ज्यादा कंट्रोल देना और फालतू मैसेज से बचाना था। हालांकि, अब कंपनी ने इस नियम में बदलाव कर दिया है।

कंपनी का कहना है कि कनाडा में इस नए फीचर की टेस्टिंग के दौरान चैट शुरू होने की दर बढ़ी है। इसके अलावा कम मैच एक्सपायर हुए और पहले की तुलना में ज्यादा चैट्स दोनों तरफ से हुई हैं।
जवाब देने की टाइम लिमिट भी बढ़ी

Bumble ने सिर्फ पहला मैसेज भेजने के नियम में ही बदलाव नहीं किया है बल्कि कंपनी ने मैच के बाद जवाब देने की टाइम लिमिट को भी बढ़ा दी है। अब यूजर्स को जवाब देने के लिए 24 घंटे की जगह 72 घंटे का टाइम मिलेगा। इसका उद्देश्य उन मैचों की संख्या कम करना है, जो चैट शुरू होने से पहले ही एंड हो जाते हैं।

Bumble की फाउंडर और CEO Whitney Wolfe Herd का कहना है कि यूजर्स ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी, कम दबाव और रियल कनेक्शन बनाने के ज्यादा मौके चाहते हैं। कंपनी के ये नए चेंज इसी डिमांड को ध्यान में रखकर किए गए हैं।
यूजर्स की घटती दिलचस्पी

यह बदलाव ऐसे वक्त में आया है जब डेटिंग एप्स को यूजर्स की घटती दिलचस्पी और ट्रेडिशनल स्वाइप-बेस्ड मॉडल से बढ़ती थकान का सामना करना पड़ रहा है। Bumble और Tinder की पैरेंट कंपनी Match Group समेत कई कंपनियां यूजर एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए अब इसमें नए फीचर्स और AI टूल्स भी जोड़ रही हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]