Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'मुझे कोई खरीद नहीं सकता', चेक बाउंस केस पर Rajpal Yadav की दो टूक, कहा- '500 सेल्फी खिंचवाता हूं...'

'मुझे कोई खरीद नहीं सकता', चेक बाउंस केस पर Rajpal Yadav की दो टूक, कहा- '500 सेल्फी खिंचवाता हूं...'

अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने चेक बाउंस केस के चलते उन्हें कम आंकने वालों को करारा जवाब दिया है।








कम आंकने वालों पर बरसे राजपाल यादव। फोटो क्रेडिट- एक्स



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजपाल यादव (Rajpal Yadav) पिछले कुछ वक्त से चेक बाउंस केस (Cheque Bounce Case) को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस साल की शुरुआत में अभिनेता को कुछ दिनों के लिए जेल भी जाना पड़ा था।


हिंदी सिनेमा से जुड़े कई सितारों ने राजपाल की मदद की थी। कुछ दिनों के बाद शिकायतकर्ता को रकम का कुछ हिस्सा चुकाने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था। अब राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस को लेकर उन्हें कम आंकने वालों पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि भले ही उनकी जिंदगी में बुरा वक्त आया या फिर अच्छा... उनका स्टारडम कम नहीं हुआ।


कर्ज पर बोले राजपाल यादव

ANI के साथ बातचीत में राजपाल यादव ने कहा, "मैं अपने करियर को लेकर काफी डेडिकेटेड हूं। मैं भारतीय सिनेमा का एक आर्ट स्टूडेंट हूं। अगर पिछले 30-40 सालों में गांव से लेकर यहां तक, मुझ पर 100-200 लोगों का पैसा बकाया है, तो वह उनके घरों तक पहुंच जाएगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मुझे पता है कि पैसा कहां है।"



राजपाल ने खुद को बताया जिम्मेदार

राजपाल यादव ने आगे कहा, "लेकिन मैं यह पूछना चाहता हूं, जब फंड मुश्किल में हो तो वे कलाकार के पूरे बायोडाटा पर दांव कैसे लगा सकते हैं? राजपाल यादव, चाहे मुश्किल में हों या अच्छे समय में, हर एयरपोर्ट पर 500 सेल्फी खिंचवाते हैं। राजपाल दुनिया के सबसे जिम्मेदार एक्टर हैं। कोई मुझे 5 करोड़, 10 करोड़, 100 करोड़ या 250 करोड़ में नहीं खरीद सकता क्योंकि मैं बचपन से ही कला के नाम पर बिका हुआ हूं। कोई मुझे पैसे के लिए नहीं खरीद सकता। मेरी बात पर यकीन कीजिए।"
राजपाल यादव की आगामी फिल्में

आखिरी बार राजपाल यादव को भूत बंगला और वेलकम टू द जंगल में देखा गया था। अब वह प्रियदर्शन की आगामी फिल्म हैवान (Haiwaan) में नजर आएंगे। साथ ही अभिनेता के पास सलमान की अपकमिंग फिल्म भी है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]