Redmi के 8,000 mAh बैटरी वाले नए 5G फोन की सेल आज से, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.9-इंच डिस्प्ले
Redmi के 8,000 mAh बैटरी वाले नए 5G फोन की सेल आज से, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.9-इंच डिस्प्ले
Xiaomi Redmi Note 17 5G की पहली सेल आज 12 अगस्त से शुरू हो रही है, जिसमें 8,000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 4 Gen 4 प्रोसेसर जैसे फीचर्स हैं। यह फोन Amazo ...और पढ़ें

Redmi के 8,000 mAh बैटरी वाले नए 5G फोन की सेल आज से, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.9-इंच डिस्प्ले
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi ने हाल ही में अपनी नोट सीरीज का नया Redmi Note 17 5G फोन लॉन्च किया है। यह फोन चीन में लॉन्च होने के कुछ हफ्ते बाद भारत में पेश किया गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बड़ी बैटरी है। साथ ही इस फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले और क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 4 Gen 4 चिपसेट मिल रहा है।
वहीं, आज यानी 12 अगस्त से इस फोन की पहली सेल शुरू होने जा रही है। डिवाइस को आप Amazon और Xiaomi India के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे। डिवाइस Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 के साथ आता है। ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इसकी कीमत और खास लॉन्च ऑफर्स के बारे में जान लें...
Redmi Note 17 5G की कीमत और ऑफर
कीमत की बात करें तो Redmi Note 17 5G की कीमत ₹27,999 से शुरू होती है जिसमें आपको बेस 6GB/128GB मॉडल मिलता है। जबकि फोन के 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत ₹30,999 है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी SBI, Axis Bank या Kotak Bank के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके ₹3,000 की इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है।
ये स्मार्टफोन भारत में आज यानी 12 अगस्त से Amazon और Xiaomi India के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन को आप Arctic Blue, Dark Night और Starlight Purple कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे।
Redmi Note 17 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Redmi Note 17 5G में 6.9-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 100% DCI-P3 कलर गैमट और 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है।
फोन में 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 960Hz PWM डिमिंग, Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी मिल रही है। डिवाइस में गीली उंगलियों से बेहतर टच रिस्पॉन्स के लिए HydroTouch 2.0 सपोर्ट भी मिल रहा है।
फोन को पावर देने के लिए इसमें 4nm प्रोसेस पर बना स्नैपड्रैगन 4 Gen 4 प्रोसेसर मिल रहा है, जिसके साथ 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिल रही है। डिवाइस में Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 है और Xiaomi ने चार साल के Android OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
Redmi Note 17 5G के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो Redmi Note 17 5G में f/1.8 अपर्चर और 2x तक डिजिटल जूम वाला 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिल रहा है, जिसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा भी मिल रहा है। जबकि फोन में सामने की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा है, जो 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
फोन को ठंडा रखने के लिए, इसमें 10,416 sq mm ग्रेफाइट हीट डिसिपेशन एरिया वाला वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इस फोन की एक और खास बात इसकी 8,000mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Xiaomi का कहना है कि ये बैटरी एक बार चार्ज करने पर 2.5 दिन तक चल सकती है।
Labels
Business
Post A Comment
No comments :