Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'टेस्ट क्रिकेट को मजेदार बना देंगे वैभव सूर्यवंशी', राहुल द्रविड़ ने तूफानी बल्लेबाज के फेवर में कही बड़ी बात




'टेस्ट क्रिकेट को मजेदार बना देंगे वैभव सूर्यवंशी', राहुल द्रविड़ ने तूफानी बल्लेबाज के फेवर में कही बड़ी बात

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी अगर टेस्ट क्रिकेट में आते हैं तो वह इसमें रोमांच भर देंगे।








वैभव सूर्यवंशी कम उम्र में मचाया धमाल



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी ने जब से आईपीएल-2025 में कदम रखा है तब से उनकी दीवानगी हर तरफ फैली है। इसमें लगातार इजाफा ही हुआ है। उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि लगातार उन्हें टीम इंडिया में लाने की बातें हो रही थीं और उन्होंने डेब्यू भी कर लिया। वैभव से प्रभावित हुए बिना भारत के पूर्व कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ भी नहीं रह पाए हैं।

राहुल द्रविड़ जब राजस्थान रॉयल्स के कोच थे तभी वैभव का आईपीएल डेब्यू हुआ था। अब वैभव राजस्थान की टीम का अहम हिस्सा हैं और भारत के लिए टी20 डेब्यू भी कर चुके हैं। राहुल द्रविड़ ने अब उनके लिए बहुत बड़ी बात कही है।



वैभव लाएंगे रोमांच

वैभव को हाल ही में दलीप ट्रॉफी के लिए चुनी गई ईस्ट जोन की टीम में शामिल किया गया है। वह इस टीम के उप-कप्तान भी हैं। ये उनके लिए मौका है कि वह क्रिकेट के लंबे प्रारूप में अपना प्रभाव छोड़ें। राहुल ने क्रिकइंफो से बात करते हुए कहा, "उम्मीद है किसी दिन, अगर वह अच्छा करते हैं और उसी तरह का प्रदर्शन दिखाते हैं जो सफेद गेंद से साथ दिखाया है, तो वह भारत के लिए रेड बॉल क्रिकेटर बन सकते हैं। ये विश्व क्रिकेट के लिए कितना रोमांचकारी होगा।"


वैभव के लिए ये आसान नहीं होगा क्योंकि उनका अंदाज तूफानी है और टेस्ट मैच में विकेट पर पैर जमाने वाले खिलाड़ियों को जगह मिलती है। ऐसे में वैभव को अपने घर के अंदाज में बदलाव भी करना होगा जो आसान नहीं है।हालांकि, भारत के क्रिकेट इतिहास में ऐसा भी बल्लेबाज आया है जिसे ठीक वैभव की तरह सीमित ओवरों का बल्लेबाज माना जाता था, लेकिन बाद में चलकर वह टेस्ट के महान ओपनर बने। ये खिलाड़ी हैं वीरेंद्र सहवाग। सहवाग भी अपनी तूफानी बैटिंग के लिए जाने जाते थे और उनकी गिनती भारत के महान टेस्ट ओपनरों में होती है।


वैभव भी अगर टेस्ट में आते हैं तो कोई हैरानी नहीं होगी कि वह गेम पर ठीक वैसा ही प्रभाव डालें जो सहवाग ने डाला था। वैभव अभी 15 साल के हैं और भारत के लिए तीन टी20 मैच खेल चुके हैं। अभी उनके पास अपने गेम को और निखारने का समय है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]