Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'औरत की 'ना' बर्दाश्त नहीं...' Deepika Padukon ने वांगा के भाई को दिया करारा जवाब? Spirit विवाद पर किया रिएक्ट!

'औरत की 'ना' बर्दाश्त नहीं...' Deepika Padukon ने वांगा के भाई को दिया करारा जवाब? Spirit विवाद पर किया रिएक्ट!


संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) के भाई ने हाल ही में बताया कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्पिरिट के प्रॉफिट में 10% हिस्सा चाहती थीं। अब इस पर दीपिका का रिएक्शन भी सामने आया है।








स्पिरिट को लेकर फिर से खड़ हुआ विवाद


स्पिरिट को लेकर फिर से खड़ हुआ विवाद


संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने लगाए आरोप


सामने आया दीपिका रिएक्शन



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण के संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर हुए एक साल से ज्यादा हो गया है। लेकिन, संदीप रेड्डी वांगा के भाई के यह दावा करने के बाद कि एक्ट्रेस ने फिल्म के मुनाफे में 10% हिस्सेदारी की मांग की थी, दीपिका के बाहर निकलने से जुड़ा विवाद फिर से शुरू हो गया।

इन दावों के बाद अब दीपिका पादुकोण का रिएक्शन भी सामने आ गया है। हालांकि उन्होंने खुद इस बारे में कुछ नहीं कहा लेकिन एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक जरूर किया है जिसमें इस विवाद के बारे में लिखा गया है।

क्या है लिखा है पोस्ट में?

पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) के भाई प्रणय का दावा है कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने 'स्पिरिट' (Spirit) के मुनाफे में 10% हिस्सेदारी मांगी थी, और मैं बस सोच रही हूं, क्या हम भूल गए हैं कि पुरुष एक्टर सालों से ऐसा करते आ रहे हैं? जब कोई महिला ऐसा करती है तो इसे अलग तरह से क्यों देखा जाता है?'




पोस्ट में इंडस्ट्री में पुरुषों के लिए आम हो चुकी बात को मांगने पर महिला की आलोचना करने के दोहरे मापदंड पर भी सवाल उठाया गया, ' ब्रेकिंग: दीपिका पादुकोण कथित तौर पर 'स्पिरिट' के मुनाफे का 10% हिस्सा चाहती थीं। जिस तरह का हंगामा हुआ, उसे देखकर लगेगा जैसे उन्होंने पूरी फिल्म और वांगा की पूरी संपत्ति ही मांग ली हो।







ऐसा लगता है कि यह पुरुषों के अहंकार (male-ego) की वजह से है। एक महिला ने डील ठुकरा दी, और पुरुष-प्रधान सोच (misogyny) किसी महिला के 'ना' को बर्दाश्त नहीं कर पाई'। दीपिका पादुकोण ने इस पोस्ट को लाइक किया है यानी वे इस बात से सहमत थीं।


जब दीपिका ने पिछले साल 'स्पिरिट' फिल्म छोड़ी थी, तो खबरों में कहा गया था कि वह प्रोडक्शन की शर्तों से सहमत नहीं थीं और एक नई मां होने के नाते उन्होंने अपने लिए 8 घंटे के काम के दिन की मांग की थी।
स्पिरिट के बारे में

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित 'स्पिरिट' में प्रभास (Prabhas) और तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) मुख्य भूमिकाओं में हैं और यह फिल्म मार्च 2027 में रिलीज होने वाली है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]