Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

8GB रैम और 256GB तक की स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता है Oppo A7 Pro 5G, 6.57-इंच की डिस्प्ले भी

8GB रैम और 256GB तक की स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता है Oppo A7 Pro 5G, 6.57-इंच की डिस्प्ले भी


Oppo A7 Pro 5G स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है, जिसे NBTC, SIRIM और SGS जैसी सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया है।








ओप्पो A7 प्रो 5G जल्द होगा लॉन्च सर्टिफिकेशन साइट्स पर आया नजर

HIGHLIGHTS

Oppo A7 Pro 5G सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट हुआ।


फोन मॉडल नंबर CPH2931 के साथ 5G कनेक्टिविटी।


इसमें 6.57-इंच डिस्प्ले और 8GB रैम मिल सकती है।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo A7 Pro 5G स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है। ओप्पो का यह अपकमिंग स्मार्टफोन को तीन सर्टिफिकेशन साइट - थाइलेंड के NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट, मलेशिया के SIRIM डेटाबेस और SGS सेफ्टी सर्टिफिकेट में स्पॉट किया गया है। NBTC साइट पर इस फोन को मॉडल नंबर CPH2931 के साथ स्पॉट किया गया है। इसका सर्टिफिकेशन नंबर B38559-26 है। यह फोन GSM, WCDMA, LTE, और 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा।

इस लिस्टिंग से यह भी सामने आया है कि कंपनी इस फोन को चीन में बना रही है। मलेशिया की बात करें तो SIRIM डेटाबेस पर भी इसका मॉडल नंबर CPH2931 है। उम्मीद है कि ओप्पो का यह फोन जल्द ही मार्केट में लॉन्च हो सकता है।



Oppo A7 Pro 5G की संभावित खूबियां

अपकमिंग Oppo A7 Pro 5G स्मार्टफोन के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। The Tech Outlook ने अपनी रिपोर्ट में जुलाई 2026 के इंपोर्ट-एक्सपोर्ट डेटाबेस के हवाले से बताया है कि कंपनी ने A7 Pro 5G के दो यूनिट पाकिस्तान शिप किए हैं। ये यूनिट 8GB की रैम और 128GB या 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आते हैं। डेटाबेस एंट्री से पता चलता है कि फोन में 6.57-इंच की डिस्प्ले मिल सकती है।



Oppo A7 Pro 5G स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फिलहाल इसके ऑफिशियल स्पेसिफिकेशन, कीमत और इंडिया लॉन्च को लेकर डिटेल शेयर नहीं की है। हाल में कंपनी ने इस सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन Oppo A7 Pro Max को चीन में 10,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया है।


ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन के लेकर अभी सिर्फ अटकलें ही सामने आई हैं। अपकमिंग A7 Pro 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च प्लान को लेकर कंपनी ने कुछ भी शेयर नहीं किया है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द लॉन्च का एलान करेगी। इसके साथ ही फोन के फीचर्स को भी ऑफिशियली टीज करेगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]