Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

आदिवासी महाजुटान में गरजीं शिल्पी नेहा तिर्की, कहा- दिल्ली वालों देख लो, आदिवासी समाज अपने अधिकार के लिए तैयार है

आदिवासी महाजुटान में गरजीं शिल्पी नेहा तिर्की, कहा- दिल्ली वालों देख लो, आदिवासी समाज अपने अधिकार के लिए तैयार है


रांची के मोरहाबादी मैदान में आज परिसीमन के विरोध में आदिवासी महाजुटान का आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड समेत कई ...और पढ़ें








रांची के मोरहाबादी मैदान में आदिवासी महाजुटान आयोजित।


आदिवासी महाजुटान रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित।


बंधु तिर्की, अजय तिर्की समेत कई नेता मौजूद।



डिजिटल डेस्क, रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान में आज रविवार को आदिवासी महाजुटान का आयोजन हो रहा है। महाजुटान में झारखंड के विभिन्न जिलों से आदिवासी समाज के लोग पहुंच रहे हैं। मध्यप्रदेश समेत कुछ अन्य राज्यों से भी आदिवासी नेताओं के पहुंचने की जानकारी है।


महाजुटान की तैयारियों और व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पूर्व विधायक बंधु तिर्की और केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की आयोजन स्थल पर पहुंचे थे। दोनों ने मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्था में नजर आ रही कमियों को तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश भी दिया था।







कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बंधु तिर्की, दयामनी बरला, रमा खलखो, आदिवासी नेता लक्ष्मी नारायण मुंडा, अजय तिर्की और शिवा कच्छप समेत कई नेता मौजूद हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा पक्ष-विपक्ष के आदिवासी विधायकों और सांसदों को भी आमंत्रित किया गया है।


कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने क्या कहा

महाजुटान को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा, “दिल्ली वालों देख लो, आदिवासी समाज अपने अधिकार के लिए तैयार है।” उन्होंने कहा कि आदिवासियों का प्रतिनिधित्व समाज स्वयं तय करेगा, दिल्ली सरकार नहीं। परिसीमन के बाद आदिवासी सीटों की संख्या कम होना स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अधिसूचित क्षेत्रों में आदिवासी समाज का आरक्षण और प्रतिनिधित्व बरकरार रहना चाहिए।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]