Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

दो दिन बंद रहा घर, लौटे तो टूटा मिला दरवाजा; लातेहार में लाखों के गहने और सामान उड़ा ले गए चोर

दो दिन बंद रहा घर, लौटे तो टूटा मिला दरवाजा; लातेहार में लाखों के गहने और सामान उड़ा ले गए चोर

लातेहार के चंदनडीह मोहल्ले में एक बंद घर से चोरों ने लाखों रुपये के गहने और अन्य सामान चुरा लिए। ...और पढ़ें








चंदनडीह में बंद घर से लाखों के गहने, सामान चोरी। जागरण



संवाद सूत्र, लातेहार। लातेहार सदर थाना क्षेत्र के चंदनडीह मोहल्ले में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के गहने और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस घटना में करीब छह से सात लाख रुपये मूल्य के गहने व सामान चोरी होने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद मोहल्ले में भी दहशत का माहौल है।




जानकारी के अनुसार, चंदनडीह निवासी मनोज कुमार वर्मा 28 अगस्त को किसी काम से घर से बाहर गए थे। 30 अगस्त को वापस लौटने पर घर का दरवाजा टूटा देख उनके होश उड़ गए। घर के अंदर प्रवेश करने पर सामान बिखरा पड़ा था। अंदरूनी दरवाजा क्षतिग्रस्त था, जबकि कमरे में रखी अलमारी का ताला और दरवाजा भी टूटा हुआ था।
चोरों ने घर को खंगालने के बाद कीमती सामान लेकर फरार हो गए। जांच करने पर परिवार के सदस्यों को करीब छह से सात लाख रुपये मूल्य के गहने व अन्य सामान चोरी होने की जानकारी मिली। घटना की सूचना तत्काल सदर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]