Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

पिता की मौत के बाद Sridevi ने दिया ये कल्ट गाना, कॉमेडी सीन भी किया शूट; 35 साल पुरानी फिल्म से जुड़ा है किस्सा

पिता की मौत के बाद Sridevi ने दिया ये कल्ट गाना, कॉमेडी सीन भी किया शूट; 35 साल पुरानी फिल्म से जुड़ा है किस्सा

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) ने अपने पिता के निधन के तुरंत बाद एक गाना और कॉमेडी सीन शूट किया था। जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर








पिता की मौत के बाद श्रीदेवी ने किया ये गाना शूट (फोटो- YRF/Youtube)

HIGHLIGHTS

श्रीदेवी ने पिता के निधन के बाद गाना शूट किया


अनुपम खेर, यश चोपड़ा ने उनके प्रोफेशनलिज्म की सराहना की


उन्होंने वहीदा रहमान के साथ कॉमेडी सीन भी शूट किया



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में अगर सबसे बड़ी एक्ट्रेसेस की लिस्ट उठाई जाए तो उसमें दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का नाम सबसे ऊपर आता है। श्रीदेवी अपने दौर की सबसे बड़ी एक्ट्रेस रहीं और यही वजह है कि उन्हें लेडी सुपरस्टार कहा गया। यहांतक कि सबसे ज्यादा फीस लेने वाली पहली एक्ट्रेस भी वही थीं।


फिल्मों में हीरो से ज्यादा श्रीदेवी (Sridevi) की डिमांड थी। वह अपने काम के प्रति इतनी समर्पित थीं कि अपने पिता के निधन के बाद उन्होंने एक गाने की शूटिंग की थी।
पिता की मौत के बाद श्रीदेवी ने शूट किया ये गाना

अब यूं तो श्रीदेवी (Sridevi) ने अपने करियर में कई बड़े और हिट प्रोजेक्ट्स में काम किया, लेकिन उनकी जिंदगी में साल 1990 और 1991 के बीच बेहद मुश्किल दौर आया, जब उनके पिता का निधन हो गया। श्रीदेवी अपने काम प्रति बेहद प्रोफेशनल थीं। वह जिस भी फिल्ममेकर के साथ काम करती थीं, तय समय पर शूटिंग करना, वक्त पर आना, यह सब वो फॉलो करती थीं।




एक टीवी चैनल को दिए अनुपम खेर ने खुद इसके बारे में बात की थी। अनुपम खेर ने बताया कि,श्रीदेवी सदी की सबसे बड़ी सुपरस्टार रहीं। वह अपने काम से बेहद लगाव रखती थीं। उनके पिता के निधन के महज कुछ दिन बाद ही वो लम्हे की शूटिंग पर वापस लौटीं।

पिता के निधन के बाद श्रीदेवी ने लम्हे फिल्म (Lamhe Songs) का पैरॉडी गाना (Medley Song) शूट किया था। इस गाने (Antakshari Song) में अनुपम खेर (Anupam Kher) खुद श्रीदेवी के साथ थे। गाने में कॉमेडी करनी थी और वो श्रीदेवी ने की। अनिल कपूर (Anil Kapoor) के साथ भी उनके सीन्स थे। यही वजह है कि वो प्रोफेशनलिज्म का अच्छे से पालन करती थीं।



कॉमेडी सीन भी किया था शूट

इसी फिल्म (Lamhe Movie) की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी ने गाने के अलावा कॉमेडी सीन्स तक को शूट किया था।


खुद दिवंगत फिल्ममेकर यश चोपड़ा ने करण जौहर के साथ बातचीत में बताया था कि, कैसे जब मेनचेस्टर में लम्हे की शूटिंग चल रही थी, उसी दौरान श्रीदेवी के पिता का निधन हुआ था। मेरी हिम्मत नहीं हुई कि मैं उन्हें ये बता भी पाऊं। इसलिए मैंने कहा कि आपके पिता जी की तबीयत खराब है, आप जाकर देख आइए। श्रीदेवी जब अपने घर पहुंचीं तो स्तब्ध रह गईं। उनके पिता का देहांत हो चुका था।



इसके बाद श्रीदेवी ने यश चोपड़ा (Yash Chopra) को फोन करके कहा कि उन्हें आने में 15-16 दिन लगेंगे। यश चोपड़ा ने भी कहा कि आप आइए हम आपका इंतजार करेंगे। जब श्रीदेवी पिता के निधन के बाद सेट पर लौटीं तो यश चोपड़ा ने पूछा कि क्या वह मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार हैं। इस पर श्रीदेवी ने कहा कि वो एक्टिंग के लिए ही आई हैं।




इसके बाद श्रीदेवी ने वहीदा रहमान (Waheeda Rehman) के साथ एक कॉमेडी सीन शूट किया था। यही वजह है कि श्रीदेवी अपने दौर की सबसे बड़ी और प्रोफेशनल एक्ट्रेस रहीं। हालांकि साल 2017 में श्रीदेवी का निधन हो गया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]