Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Batwara 1947 के बाद दोबारा लौटेगी सनी और संतोषी की जोड़ी, एक्शन थ्रिलर पर डायरेक्टर ने लगाई मुहर




Batwara 1947 के बाद दोबारा लौटेगी सनी और संतोषी की जोड़ी, एक्शन थ्रिलर पर डायरेक्टर ने लगाई मुहर

बंटवारा 1947 के बाद सनी देओल भविष्य में फिर से निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म में काम करते दिखेंगे।








राजकुमार संतोषी और सनी देओल (फोटो क्रेडिट- एक्स)



बंटवारा 1947 को लेकर चर्चा में सनी देओल


राजकुमार संतोषी की फिल्म है बंटवारा 1947


डायरेक्टर संग दोबारा काम करेंगे अभिनेता



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करीब 30 साल के लंबे इंतजार के बाद सनी देओल (Sunny Deol) ने निर्देशक राजकुमार संतोषी के साथ फिल्म बंटवारा 1947 के जरिए वापसी। मौजूदा समय में उनकी ये लेटेस्ट फिल्म सिनेमाघरों में जारी है, हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में बंटवारा 1947 सनी की पिछली फिल्मों की तरह छाप छोड़ने में नाकाम रही है।


इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि बंटवारा 1947 के बाद भविष्य में फिर से सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी बड़े पर्दे पर वापसी करेगी। पूरा मामला क्या है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं-


सनी देओल और राजकुमार संतोषी की अगली फिल्म

साल 1990 में आई फिल्म घायल से सनी देओल और राजकुमार संतोषी की फिल्मों का सिलसिला शुरू हुआ। 90 के दशक में सनी देओल के करियर की सबसे हिट फिल्में घातक और दामिनी भी राजकुमार संतोषी ने ही नहीं बनाई। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी बंटवारा 1947 के जरिए सनी और संतोषी की जोड़ी ने 3 दशक बाद सिनेमा जगत में वापसी की है।




हालांकि, बंटवारा 1947 उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल करने में नाकाम रही है। हाल ही में राजकुमार संतोषी ने बंटवारा 1947 के प्रमोशन के दौरान सनी देओल संग अगली फिल्म को लेकर खुलकर बात की है और बताया है-


बंटवारा 1947 सनी देओल की पिछली फिल्मों से काफी अलग और इमोशनल है। इसके बाद मैं सनी के साथ एक एक्शन थ्रिलर की तैयारी शुरू करने जा रहा हूं, जिसकी कहानी उनको पसंद आ गई है और इसकी शूटिंग का आगाज अक्टूबर 2026 से होगा।




हालांकि, राजकुमार संतोषी ने फिल्म के टाइटल को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। अगर ऐसा होता है तो डायरेक्टर संग सनी देओल की ये पांचवी फिल्म होगी।
कैसा रहा बंटवारा 1947 का प्रदर्शन

सनी देओल स्टारर बंटवारा 1947 की रिलीज को अभी तक 6 दिनों का समय बीत गया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक ये फिल्म महज 32 करोड़ का कारोबार कर पाई है, जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई का आंकड़ा 50 करोड़ के नजदीक भी नहीं पहुंचा है। जिसके चलते बंटवारा 1947 पर फ्लॉप होने का खतरा मंडरा रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]