9100mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, लिक्विड कूलिंग सिस्टम के साथ MediaTek प्रोसेसर भी
9100mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, लिक्विड कूलिंग सिस्टम के साथ MediaTek प्रोसेसर भी
iQOO ने चीन में अपना नया परफॉर्मेंस-सेंट्रिक स्मार्टफोन iQOO Neo11 Ultra लॉन्च किया है, जिसमें 9100mAh बैटरी, 2K 144Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity ...और पढ़ें

9100mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, लिक्विड कूलिंग सिस्टम के साथ MediaTek प्रोसेसर भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO ने चीन में अपना एक नया परफॉर्मेंस-सेंट्रिक स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को iQOO Neo11 Ultra के नाम से पेश किया है। डिवाइस में प्रोसेसर, डिस्प्ले, बैटरी और कूलिंग सिस्टम से लेकर कैमरा और बिल्ड क्वालिटी तक कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल रहे हैं।
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9100mAh बैटरी है। साथ ही इस फोन में 2K 144Hz डिस्प्ले और नया MediaTek Dimensity 9500M प्रोसेसर भी मिल रहा है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...
iQOO Neo11 Ultra की कीमत
कीमत की बात करें तो चीन में लॉन्च हुए फोन के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 3399 युआन यानी लगभग 49 हजार रुपये है। वहीं 16GB+256GB मॉडल की कीमत 3799 युआन यानी लगभग 54 हजार रुपये, 12GB+512GB मॉडल की कीमत 3999 युआन यानी लगभग 57 हजार रुपये और टॉप 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 4399 युआन यानी लगभग 63 हजार रुपये है।
फोन की पहली सेल चीन में शुरू हो गई है और इस दौरान कंपनी की ओर से कुछ डिस्काउंट ऑफर भी दिए जा रहे हैं। वहीं, भारत में iQOO Neo11 Ultra की लॉन्च डेट और कीमत को लेकर फिलहाल कोई घोषणा नहीं की गई है।
iQOO Neo11 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो iQOO Neo11 Ultra में 6.83 इंच की 2K+ Visionox F2 LTPS AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस HDR10+, DCI-P3 कलर गैमट और 1.07 बिलियन कलर्स सपोर्ट के साथ आता है। इसकी फुल-स्क्रीन ब्राइटनेस 2000 निट्स और पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक जा सकती है।
फोन को पावर देने के लिए इसमें 3nm प्रोसेस पर बेस्ड MediaTek Dimensity 9500M चिपसेट मिल रहा है, जिसकी क्लॉक स्पीड 4.21GHz तक जाती है। डिवाइस में Arm Mali-G1 Ultra MC12 GPU के साथ LPDDR5X Ultra RAM मिल रही है।
फोन में UFS 4.1 स्टोरेज मिल रही है। गेमिंग के दौरान बेहतर ग्राफिक्स के लिए कंपनी ने इसमें अपना Q2 गेमिंग चिप भी दिया है। जबकि हीटिंग कंट्रोल करने के लिए डिवाइस में 8K Ice Dome 3D VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम मिल रहा है।
iQOO Neo11 Ultra के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP Sony LYTIA 700V प्राइमरी सेंसर मिल रहा है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। साथ ही फोन में 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिल रहा है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में सामने की तरफ 16MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है। कैमरा सिस्टम में NICE Algorithm 2.0 भी मिल रहा है जो इसे और भी खास बना रहा है।
फोन में सबसे खास इसकी 9100mAh की Blue Ocean बैटरी है, जो Neo सीरीज में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है। फोन में फोर्थ जनरेशन की सिलिकॉन-एनोड टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है और ये 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक फोन 13.7 घंटे तक लगातार MOBA गेमिंग और 23 घंटे तक शॉर्ट वीडियो स्ट्रीमिंग ऑफर कर सकता है।
Labels
Business
Post A Comment
No comments :