Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'असुरों' के गुरु बने Akshaye Khanna, धुरंधर के बाद 'महाकाली' का बारी; आ गया जरूरी अपडेट

'असुरों' के गुरु बने Akshaye Khanna, धुरंधर के बाद 'महाकाली' का बारी; आ गया जरूरी अपडेट


धुरंधर फिल्म से फैंस का दिल जीतने के बाद जल्द ही अभिनेता अक्षय खन्ना महाकाली फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे।








अक्षय खन्ना की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)



अक्षय खन्ना की अगली फिल्म महाकाली


धुरंधर के बाद बड़े पर्दे पर एक्टर का कमबैक


मेकर्स की तरफ से किया गया एलान



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर के बाद से अभिनेता अक्षय खन्ना को अपार सफलता मिली है। लंबे समय से अक्षय का नाम उनकी अपकमिंग फिल्म महाकाली को लेकर चर्चा में बना हुआ है, जो धुरंधर के बाद बड़े पर्दे पर उनकी अगली मूवी रहेगी।

अब अक्षय खन्ना की इस साउथ सिनेमा की फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है, जो मूवी में एक्टर के कैरेक्टर से जुड़ा है। फिल्म में आपको अक्षय खन्ना असुरों के गुरु शुक्राचार्य का किरदार निभाते हुए दिखेंगे।


जल्द दिखेगी शुक्राचार्य के रोल में अक्षय की झलक

हनु-मैन जैसे शानदार सुपर हीरो फिल्म बनाने वाले साउथ फिल्म निर्देशक प्रशांत वर्मा महाकाली लेकर आ रहे हैं। बतौर निर्माता प्रशांत ने तेलुगु सिनेमा की पौराणिक फिल्म को तैयार किया है, जबकि महाकाली के डायरेक्शन की कमान फीमेल डायरेक्टर पूजा अपर्णा कोल्लुरु ने संभाली है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श की तरफ से महाकाली के प्रोमो वीडियो को लेकर आधिकारिक जानकारी एक्स हैंडल पर दी गई है।




उन्होंने ट्वीट में लिखा है- 24 अगस्त को मेकर्स की तरफ से फिल्म महाकाली से अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक वीडियो को रिलीज किया जाएगा। धुरंधर की अपार सफलता के बाद बड़े पर्दे पर अक्षय गुरु शुक्राचार्य की भूमिका में वापसी करेंगे। इस माइथोलॉकिल फिल्म में उनके कैरेक्टर को देखना वाकई एक नया रोमांच होगा।


फिल्म महाकाली में अक्षय खन्ना के अलावा आपको अभिनेता रोहित सर्राफ और अभिनेत्री भूमि शेट्टी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। प्रशांत वर्मा के सिनेमैटिक यूनिवर्स के बैनर तले बनी महाकाली को लेकर फैंस में पहले से काफी क्रेज दिखाई दे रहा है।
अक्षय की पहली साउथ फिल्म

मालूम हो कि निर्माता प्रशांत वर्मा की महाकाली फिल्म के जरिए बतौर अभिनेता अक्षय खन्ना साउथ सिनेमा में भी कदम रखेंगे। ये उनकी करियर की पहली दक्षिण भारतीय फिल्म होगी, जिसमें एक्टर लीड रोल में दिखेंगे। हालांकि, अभी इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि 24 अगस्त को महाकाली की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ सकता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]