36 रन देकर 7 विकेट, हैट्रिक भी शामिल; Shaheen Afridi ने अपनी कहर बरपाती गेंदों से पाकिस्तान गोल्ड को जिताया खिताब

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने नेशनल चैंपियंस कप फाइनल में पाकिस्तान ग्रीन्स के खिलाफ हैट्रिक सहित कुल सात विकेट झटके। अफरीदी ने पाकिस्तान गोल्ड को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान गोल्ड को खिताब दिलाया (Pic Credit- X)
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने नेशनल चैंपियंस कप के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान गोल्ड को चैंपियन बनाया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने केवल 36 रन देकर सात विकेट झटके।
शाहीन के दम पर पाकिस्तान गोल्ड ने मुल्तान में खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ग्रीन्स को 101 रन के विशाल अंतर से मात दी। अफरीदी ने इस दौरान हैट्रिक भी पूरी की और उनके बेहतरीन स्पेल के कारण पूरे मैच का रुख पलट गया।
पाकिस्तान गोल्ड का विशाल स्कोर
बता दें कि पाकिस्तान गोल्ड के कप्तान शाहीन अफरीदी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। शामिल हुसैन और साद खान ने शतक जड़कर टीम को 340 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। हुसैन ने 93 गेंदों में 11 चौके और चार छक्के की मदद से 111 रन बनाए। वहीं साद खान ने 102 गेंदों में 11 चौके और चार छक्के की मदद से 112 रन बनाए।
पाकिस्तान ग्रीन्स ने पारी के दौरान 9 गेंदबाजों को आजमाया। फखर जमान ने भी गेंदबाजी की, लेकिन पाकिस्तान गोल्ड को विशाल स्कोर बनाने से नहीं रोक सके।
अफरीदी ने पलटी बाजी
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ग्रीन्स को मुबसीर खान ने आठवें ओवर में पहली सफलता दिलाई, जब उन्होंने फखर जमान को अपना शिकार बनाया। इसके बाद रजाउल्लाह ने ओमर यूसुफ को 44 रन के निजी स्कोर पर अपना शिकार बनाया।
साद बैग ने तेजतर्रार 67 रन बनाकर मुकाबला रोमांचक बनाया। मगर 22वें ओवर में फैसल अकरम ने बैग को पवेलियन की राह दिखाई। यहां से शाहीन अफरीदी ने पूरे मैच का हाल बदल दिया।
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने मोहम्मद सुलेमान और फरहान यूसुफ को डीप स्क्वायर लेग में अब्दुल समद के हाथों कैच आउट कराया। जल्द ही शाहीन ने विरोधी कप्तान शादाब खान को अपना शिकार बनाया। पाकिस्तान ग्रीन्स ने 26.5 ओवर में 167 रन के स्कोर पर छह विकेट गंवा दिए थे।
अफरीदी ने ली हैट्रिक
अफरीदी ने मेहरान मुमताज, सलमान मिर्जा और मोहम्मद हसनैन को अपना शिकार बनाकर हैट्रिक पूरी की। पाकिस्तान ग्रीन्स की पारी 37.3 ओवर में 239 रन पर ऑलआउट हुई। पाकिस्तान गोल्ड ने 101 रन से मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 8.3 ओवर में 36 रन देकर सात विकेट चटकाए और प्लेयर ऑफ द मैच बने।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :