Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

AI कैसे बदल रहा है मेटा का कंटेंट रिव्यू सिस्टम, स्कैम कंटेंट और फर्जी अकाउंट पर कसेगा शिकंजा

AI कैसे बदल रहा है मेटा का कंटेंट रिव्यू सिस्टम, स्कैम कंटेंट और फर्जी अकाउंट पर कसेगा शिकंजा


मेटा इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट की निगरानी के लिए AI का उपयोग बढ़ा रहा है, जिससे प्रतिदिन 5000 से अधिक स्कैम पकड़े जा रहे हैं और कंटेंट रिव्यू की गलतियों में 60% कमी आई है।








कंटेंट रिव्यू के लिए एआई टूल यूज करेगा मेटा (फोटो - Gemini)

HIGHLIGHTS

मेटा AI से रोज 5000 से ज्यादा स्कैम पकड़े जा रहे।


कंटेंट रिव्यू की गलतियों में 60% से ज्यादा की कमी।


फर्जी सेलिब्रिटी अकाउंट की शिकायतों में 80% तक गिरावट।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया दिग्गज मेटा ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट की निगरानी और कम्यूनिटी गाइडलाइन के उल्लंघन की पहचान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल बढ़ा रहा है। मेटा ने दावा किया है कि उसका नया एआई टूल रोज 5000 से ज्यादा स्कैम पकड़ रहा है, जिन्हें पहले वाला रिव्यू सिस्टम पहचान नहीं पाता था।


मेटा ने यह भी बताया कि कंटेंट रिव्यू के उसके गलत फैसलों में भी 60 प्रतिशत से ज्यादा की कमी आई है। इसके साथ ही एआई के यूज से फेसबुक और इंस्टाग्राम में सेलिब्रिटी के फर्जी अकाउंट की शिकायतों में 80 प्रतिशत तक की कमी आने का दावा किया गया है। मेटा ने यह भी साफ किया है कि वह रिव्यू के लिए पूरी तरह एआई पर निर्भर नहीं रहेगा। उसके रिव्यू सिस्टम में इंसान भी होंगे।

किन पोस्ट पर एआई करेगा कार्रवाई?

फेसबुक और इंस्टाग्राम में पोस्ट रिव्यू के लिए Meta का AI सिस्टम स्कैम, ड्रग्स, यौन शोषण और दूसरे गंभीर उल्लंघनों की पहचान करेगा और उन पर कार्रवाई करेगा। पोस्ट के साथ-साथ एआई सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच करेगा। कंटेंट रिव्यू सिस्टम में एआई के इस्तेमाल से कम्यूनिटी गाइडलाइन के उल्लंघन करने वाले पोस्ट की पहचान आसान हो जाएगी और इसमें इंसानी दखल की जरूरत कम हो जाएगी।



कंटेंट रिव्यू के लिए इंसान की जरूरत कब होगी?

Meta ने साफ किया है कि वह कंटेंट रिव्यू के लिए पूरी तरह से एआई पर निर्भर नहीं रहेगा। रिव्यू सिस्टम में अब भी कर्मचारी शामिल रहेंगे। खासतौर पर अकाउंट बंद करने की अपील, संवेदनशील मामलों में अब भी ह्यूमन रिव्यू की भूमिका बनी रहेगी।
Meta AI का इस्तेमाल क्यों बढ़ा रहा है?

Meta का कहना है कि वह थर्ड-पार्टी ह्यूमन मॉडरेटर्स पर अपनी निर्भरता कम करना चाहता है। इसके साथ ही ह्यूमन रिव्यू में कई पोस्ट आसानी से बचकर निकल जाते हैं। ऐसे में वह एआई टूल से उल्लंघन करने वाले कंटेंट की जांच कर रहा है। कंपनी का यह भी कहना है कि एआई की मदद से सामान्य उल्लंघन करने वाले कंटेंट की पहचान सटीकता और आसानी से की जा सकती है।
AI से गलत पोस्ट हटाई तो क्या होगा?

मेटा ने बताया कि अगर AI किसी पोस्ट या अकाउंट को गलती से बैन कर देता है, तो यूजर के पास अपील करने का ऑप्शन होगा। इसमें अकाउंट बैन होने जैसे गंभीर मामलों में वह ह्यूमन रिव्यू करेगा। Meta ने स्पष्ट किया है कि रणनीति से वह इंसानी मॉडरेशन को पूरी तरह खत्म नहीं कर रहा है। वह उसकी भूमिका बदल रहा है। फेसबुक और इंस्टाग्राम पोस्ट में कम्यूनिटी गाइडलाइन के उल्लंघन करने की पहचान के लिए मेटा एआई पर अपना फोकस बढ़ाएगा। इसके साथ ही वह ज्यादा गंभीर मामलों में ह्यूमन रिव्यू जारी रखेगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]