शादी में बेटियां रोते-रोते गाती हैं Lata Mangeshkar का गाना, 44 सालों से बना हुआ 'दुल्हनों' का फेवरेट
शादी में बेटियां रोते-रोते गाती हैं Lata Mangeshkar का गाना, 44 सालों से बना हुआ 'दुल्हनों' का फेवरेट
महान गायिका लता मंगेशकर ने 44 साल पहले एक ऐसा गीत गाया था, जो आज बेटियों की शादी में खूब बजता है।

लता मंगेशकर का कल्ट गीत (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HIGHLIGHTS
लता मंगेशकर का कल्ट क्लासिक गाना
साल 1982 में रिलीज हुआ था गीत
शादी में आंखें नम कर देता है सॉन्ग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की दिग्गज प्लेबैक सिंगर के तौर पर लता मंगेशकर (Late Mangeshkar) को याद किया जाता है। अपने शानदार सिंगिंग करियर में लता दीदी ने कई यादगार गीत गाए थे, जिसकी वजह से उन्हें सुरों की कोकिला भी कहा जाता था। आज हम आपको उनके द्वारा गाए गए एक ऐसे कल्ट गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेटियों की शादी में अक्सर बजता है।
पिछले 44 साल से हर नई दुल्हन अपने वेडिंग फंक्शन में लता मंगेशकर के इस सॉन्ग को एक न एक बार जरूर गाती है। आइए जानते हैं कि इस लेख में लता दीदी के कौन से यादगार गीत के बारे में बात की जा रही है।
लता मंगेशकर का यादगार गाना
हिंदी सिनेमा में लंबे से शादी समारोह को मद्देनजर रखते हुए गानों को निर्माण होता हुआ नजर आ रहा है। साल 1982 में भी एक ऐसा सॉन्ग आया था, जो आज भी शादी-विवाग के फंक्शन में धूम मचाता है। ये गाना अभिनेता ऋषि कपूर और पद्ममिनी कोल्हापुरी का कल्ट मूवी प्रेम रोग से नाता रखता है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात ये गलियां ये चौबारा... (Yeh Galiyan Yeh Chaubara) गाने के बारे में की जा रही है।

अपनी मधुर आवाज में लता मंगेशकर ने इस गाने को गाकर हमेशा-हमेशा के लिए अमर कर दिया था। प्रेम रोग के 6 मिनट 30 सेकेंड के ये गलियां ये चौबारा... गाने में एक-एक अंतरा और मुखड़ा आपको भावुक कर देगा। यही कारण है कि शादी में जब भी ये गीत बजता है, तो हर किसी की आंखें नम हो जाती हैं। इसी वजह से ये गलियां ये चौबारा... हर किसी की फेवरेट माना जाता है।
-1786867865647.webp)
बात की जाए ये गलियां ये चौबारा... की मेकिंग के बारे में तो लता मंगेशकर की गायिकी के अलावा प्रेम रोग को इस गाने को संगीतकार लक्ष्मीकांत और प्यारेलाल की जोड़ी ने अपनी बेहतरीन धुनों के दम पर कालजयी बना दिया था। इसके अलावा गीतकार संतोष आनंद के योगदान को भी नहीं भूलना चाहिए, जिन्होंने इस सॉन्ग के इमोशनल लिरिक्स को लिखा था। इस तरह से ये गलियां ये चौबारा... रेडी हुआ था।
लड़कियां करती हैं परफॉर्म
जब भी किसी लड़की की शादी होती है तो अक्सर वह लता मंगेशकर द्वारा गाए गए प्रेम रोग के ये गलियां ये चौबारा... गाने पर परफॉर्मेंस देती हुई नजर आती हैं। यही कारण है, जो ये गाना वेडिंग सीजन में हर तरफ गूंजता सुनाई देता है।
Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :