6,500 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च: MediaTek प्रोसेसर, 50MP कैमरा और पीछे एक स्क्रीन भी

Pova 8 Pro 5G भारत में 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो गया है, जिसमें 3,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक भी मिल रहा है। यह फोन MediaTek Dimensity 7400 Ultimate प्रोसेसर, 6,500mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ 21 अगस्त से Flipkart पर उपलब्ध होगा।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेक कंपनी ने अपनी Pova 8 लाइनअप का नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Pova 8 Pro 5G के नाम से भारत में पेश किया है। ये नया हैंडसेट देश में स्टैंडर्ड Pova 8 मॉडल के लॉन्च होने के कुछ महीनों बाद लॉन्च किया गया है। नया Pova 8 Pro 5G देश में तीन कलर ऑप्शन में जल्द ही खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7000 सीरीज प्रोसेसर देखने को मिल रहा है। हैंडसेट में 6,500mAh की बैटरी, 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सिस्टम भी है। चलिए इसके अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...
Pova 8 Pro 5G की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो Pova 8 Pro 5G की कीमत 49,999 रुपये से शुरू हो जाती है। कंपनी फोन पर खास बैंक ऑफर्स भी दे रही है जहां चुनिंदा क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और UPI ट्रांजैक्शन पर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक भी मिल रहा है।
नया Pova स्मार्टफोन भारत में 21 अगस्त से Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। Pova 8 Pro 5G तीन कलर ऑप्शन आर्क व्हाइट, ग्रेफाइट ब्लैक और टुंड्रा ग्रीन में आता है।

Pova 8 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.78-इंच का HyperLux AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है, जो 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिवाइस में 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। डिवाइस HiOS 16 पर चलता है, जो Android 16 पर बेस्ड है। टेक कंपनी ने Pova 8 Pro 5G के लिए दो OS अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
हैंडसेट धूल और पानी से बचाव के लिए IP69K रेटिंग के साथ आता है। फोन ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट से लैस है। साथ ही फोन में Tecno P1 ग्राफिक्स चिप भी मिल रही है। डिवाइस में ARM Mali-G615 MC2 GPU भी है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए फोन में वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन मिल रहा है, जिसमें 5,000 sq mm का हीट डिसिपेशन एरिया मिल रहा है।
इतना ही नहीं इस फोन के पिछले हिस्से में 'अलाइव मैट्रिक्स डिस्प्ले' भी मिल रही है, जिसमें 177 मिनी LED हैं। दावा किया गया है कि ये 49 से ज्यादा सिनेरियो के लिए ब्रीदिंग लाइट इफेक्ट बनाता है।
Pova 8 Pro 5G के कैमरा स्पेक्स
कैमरे की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजैशन के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में सामने की तरफ 13-मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है।
इसके अलावा फोन में 6,500mAh की बैटरी, 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट, NFC, GPS, GLONASS, BeiDou और Galileo सपोर्ट भी मिल रहा है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :