Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Xiaomi ला रहा है दो नए एयर प्यूरीफायर, भारत में 25 अगस्त को होगी Mijia ब्रांड की एंट्री




Xiaomi ला रहा है दो नए एयर प्यूरीफायर, भारत में 25 अगस्त को होगी Mijia ब्रांड की एंट्री

Xiaomi ने भारत में अपने Mijia सब-ब्रांड के तहत पहले प्रोडक्ट्स के तौर पर Mijia Air Purifier 6 और Xiaomi Smart Air Purifier 4 Compact के लॉन्च की आधिकारिक घोषणा कर दी है।








Xiaomi भारत में ला रहा है दो नए Air Purifiers.



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi ने सोमवार को भारत में Mijia Air Purifier 6 और Xiaomi Smart Air Purifier 4 Compact की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। ये एयर प्यूरीफायर पिछले महीने अनाउंस किए गए कंपनी के Mijia सब-ब्रांड के तहत देश में आने वाले पहले प्रोडक्ट्स होंगे। हालांकि, Xiaomi ने अभी ज्यादा डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ये दोनों एयर प्यूरीफायर ग्लोबल मार्केट्स में पहले से उपलब्ध हैं। Mijia Air Purifier 6 में 420 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा का पार्टिकल CADR मिलता है, जबकि कॉम्पैक्ट मॉडल 230 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा का पार्टिकल CADR ऑफर करता है।


Xiaomi Mijia Air Purifier 6 और Air Purifier 4 Compact की भारत में लॉन्च डेट

X पर एक पोस्ट में, Xiaomi ने अनाउंस किया कि Mijia Air Purifier 6 और Air Purifier 4 Compact भारत में 25 अगस्त को लॉन्च किए जाएंगे। आने वाले ये मॉडल्स Mijia ब्रांडिंग के तहत भारत में लॉन्च होने वाले पहले प्रोडक्ट्स होंगे। कंपनी ने दोनों एयर प्यूरीफायर का डिजाइन भी टीज किया है, जो ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध मॉडल्स जैसा ही दिखता है।


Mijia Air Purifier 6 इन दोनों में बड़ा मॉडल है। ग्लोबल वेरिएंट में 420 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा का पार्टिकल CADR और 150 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा का फॉर्मलाडेहाइड CADR दिया गया है। कंपनी का दावा है कि ये 29 से 50 स्क्वायर मीटर के दायरे वाले कमरों को आसानी से कवर कर सकता है। इस एयर प्यूरीफायर में PM2.5 और PM1 डिस्प्ले, UV स्टेरलाइजेशन और नेगेटिव आयन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।



इसमें एक स्क्रीन मिलती है जो पार्टिकल कंसंट्रेशन, टेम्परेचर और ह्यूमिडिटी के साथ-साथ UV और नेगेटिव आयन फीचर्स का स्टेटस दिखा सकती है। Mijia Air Purifier 6 का साइज 250 × 250 × 555mm है और इसका वजन लगभग 5.2 किलोग्राम है।

Mijia Air Purifier 4 Compact, जैसा कि नाम से पता चलता है, छोटे कमरों के लिए एक कॉम्पैक्ट एयर प्यूरीफायर है। ये ग्लोबली Xiaomi Smart Air Purifier 4 Compact के नाम से उपलब्ध है और इसका इफेक्टिव कवरेज एरिया 16 से 27 स्क्वायर मीटर है। ये प्यूरीफायर 230 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा का पार्टिकल CADR ऑफर करता है और 3-इन-1 फिल्ट्रेशन सिस्टम का इस्तेमाल करता है। Xiaomi का दावा है कि ये 0.3 माइक्रोन जितने छोटे 99.97 प्रतिशत पार्टिकल्स को आसानी से रोक सकता है।


कॉम्पैक्ट प्यूरीफायर में पार्टिकुलेट मैटर सेंसर के जरिए रियल-टाइम एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग का सपोर्ट भी मिलता है और ये अपनी प्यूरिफिकेशन स्पीड को अपने-आप एडजस्ट कर सकता है। इसमें इन-बिल्ट 'स्लीप मोड' दिया गया है, जो इसके काम करने की आवाज को घटाकर 20dB तक कम कर देता है।


भारत के स्मार्ट होम अप्लायंस सेगमेंट में Mijia का प्रवेश स्मार्टफोन्स से आगे अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने की Xiaomi की ब्रॉडर प्लान का हिस्सा है। हालांकि ब्रांड ने अभी तक एयर प्यूरीफायर की अवेलेबिलिटी को लेकर पूरी जानकारी नहीं दी है, लेकिन Xiaomi इंडिया के COO सुधिन माथुर ने पहले बताया था कि Xiaomi, Mijia प्रोडक्ट्स के लिए एक ओमनी-चैनल अप्रोच अपनाएगी, जिसमें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स, मौजूदा रिटेल नेटवर्क और Mi Home स्टोर्स के साथ-साथ विजय सेल्स, क्रोमा और रिलायंस डिजिटल जैसे बड़े रिटेल पार्टनर्स शामिल होंगे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]