Vivo का नया 5G फोन जल्द आएगा, मार्केटिंग पोस्टर में दिखा फर्स्ट-लुक

वीवो जल्द ही Vivo V80 Lite 5G फोन लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे हाल ही में Google Play Console पर देखा गया है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो जल्द ही अपना एक और नया 5G लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी Vivo V80 Lite 5G के नाम से इस फोन को पेश कर सकती है। डिवाइस को हाल ही में Google Play Console डेटाबेस पर सपोर्टेड डिवाइस की लिस्ट में देखा गया है।
शुरुआती लिस्टिंग से पता चलता है कि स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Vivo V70 Lite 5G के सक्सेसर को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसे जून में कुछ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। दरअसल, हाल ही में Vivo V80 Lite 5G का एक मार्केटिंग पोस्टर भी ऑनलाइन सामने आया है, जिससे संकेत मिलता है कि टेक दिग्गज जल्द ही भारत में इस हैंडसेट को लॉन्च करेगी।
तस्वीर में आने वाले Vivo V सीरीज स्मार्टफोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन का भी पता चलता है, जबकि इसके स्पेसिफिकेशन और फीचर्स अभी सामने नहीं आए हैं। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में इसके संभावित स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं...
Vivo V80 Lite 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
सबसे पहले बात करें डिजाइन की तो इस हैंडसेट में होल-पंच डिस्प्ले कटआउट मिल सकता है, जिसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए कैमरा हो सकता है। Vivo V80 Lite 5G ब्लू और वाइट कलर ऑप्शन में आ सकता है।

वहीं, मध्य प्रदेश के शाजापुर स्थित स्मार्टफोन रिटेलर, New Gothi Mobile (@new_gothi_mobile) ने Instagram पर वही मार्केटिंग पोस्टर शेयर किया है, जिससे भारत में हैंडसेट के जल्द लॉन्च होने की बात कही जा रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक देश में इसके लॉन्च की पुष्टि नहीं की है।
Vivo V80 Lite 5G की फोटो से कोई स्पेसिफिकेशन पता नहीं चले, लेकिन लीक करने वाले का दावा है कि ये डिवाइस Vivo S2 का रीब्रांडेड वर्शन हो सकता है, जिसे कुछ वक्त पहले ही भारत में लॉन्च किया गया है।
इस हैंडसेट में 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके बेस वैरिएंट की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये थी, जिसमें 8GB RAM और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिल रही थी।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :