सुथार के 10 विकेट और पडिक्कल का शतक, भारत ने गॉल में बजाया जीत का डंका; सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

देवदत्त पडिक्कल के शतक और मानव सुथार के 10 विकेट की बदौलत भारतीय टीम ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराया।
-1787126563042_v.webp)
भारतीय टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। देवदत्त पडिक्कल के शतक और मानव सुथार के 10 विकेट की बदौलत भारतीय टीम ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराकर 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन का टारगेट दिया था। हालांकि, मेजबान टीम दूसरी पारी में 206 रन पर ही सिमट गई। दोनों पारियों में कमाल की बल्लेबाजी करने वाले पडिक्कल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
भारत ने बनाए 462 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पडिक्कल के 167 रनों की बदौलत पहली पारी में 462 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका टीम पहली पारी में 284 रन पर ढेर हो गई और भारत को 178 रन की बढ़त मिली। ऋषभ पंत के 66 और पडिक्कल के 44 रनों की बदौलत भारत ने दूसरी पारी में 193 रन बनाए और श्रीलंका के सामने 372 रन का लक्ष्य रखा।
रन आउट हुए यशस्वी
भारत को पहली पारी में यशस्वी जायसवाल और उपकप्तान केएल राहुल ने शानदार शुरुआत दी। यशस्वी 32 के स्कोर पर रन आउट हुए तो केएल राहुल (82) शतक से चूक गए। साई सुदर्शन की चोट के चलते 3 नंबर पर उतरे देवदत्त पडिक्कल ने 15 चौकों और 1 छक्के की मदद से 230 गेंदों पर 167 रन बनाए।
जुरेल ने लगाई फिफ्टी
कप्तान शुभमन गिल ने 16 और ऋषभ पंत ने 39 रन की पारी खेली। ध्रुव जुरेल के बल्ले से अर्धशतक (51) निकला। रवींद्र जडेजा ने 13, मानव सुथार ने 24, मोहम्मद सिराज ने 11, प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 और कुलदीप यादव ने नाबाद 13 रन की पारी खेली।
दिनुशा ने ठोका शतक
सोनल दिनुशा (100) के शतक के बाद भी श्रीलंका टीम पहली पारी में 284 रन ही बना सकी। विकेटकीपर निरोशन डिकवेला ने 80 रन बनाए। दोनों के बीच 146 रन की पार्टनरशिप हुई। भारत की ओर से मानव सुथार ने 4 और रवींद्र जडेजा ने 3 शिकार किए।
सुथार ने झटके 6 विकेट
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के 66 और पडिक्कल के 44 रनों की पारी की बदौलत भारत ने दूसरी पारी में 193 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका टीम अपनी दूसरी पारी में 206 रन ही बना सकी। कप्तान धनंजय डी सिल्वा (59) और सोनल दिनुशा (84) ने अर्धशतक लगाया। भारत की ओर से मानव ने 6 विकेट झटके। प्रसिद्ध कृष्णा के खाते में 2 और सिराज-जडेजा की झोली में 1-1 विकेट आया।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :