300 करोड़ी Love And War के फर्स्ट लुक के लिए हो जाइए तैयार, इस दिन सामने आएगी रणबीर-आलिया की झलक!
300 करोड़ी Love And War के फर्स्ट लुक के लिए हो जाइए तैयार, इस दिन सामने आएगी रणबीर-आलिया की झलक!
Sanjay Leela Bhansali की मोस्ट अवेटेड पीरियड रोमांस फिल्म 'लव एंड वॉर' का इंतजार अब खत्म होने वाला है। क्योंकि मेकर्स इसकी पहली झलक रिलीज करने के लिए ...और पढ़ें
-1786084349871_v.webp)
लव एंड वॉर का फर्स्ट लुक कब होगा रिलीज?
लव एंड वॉर का फर्स्ट लुक कब होगा रिलीज?
2027 में रिलीज होगी संजय लीला भंसाली की पीरियड ड्रामा
इस दिन आएगा रणबीर-आलिया का लुक सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर रोमांटिक पीरियड ड्रामा लव एंड वॉर की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब लगता है मेकर्स इसकी पहली झलक रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं।
प्रोडक्शन में कई बार देरी के बाद, नई रिपोर्ट्स से पता चलता है कि रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के फैंस के लिए अगले वीकेंड फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज होने की खुशखबरी आ सकती है।
कब रिलीज होगा फिल्म का फर्स्ट लुक?
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स फिल्म के मुख्य कलाकारों के कैरेक्टर पोस्टर 15 अगस्त को जारी करेंगे, जो फिल्म की रिपब्लिक डे 2027 की रिलीज से काफी पहले होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि भंसाली स्वतंत्रता दिवस पर अपने मुख्य कलाकारों के फर्स्ट लुक जारी करने की योजना बना रहे हैं। यह फिल्म की पहली आधिकारिक झलक होगी, हालांकि समय-समय पर सेट से कई तस्वीरें ऑनलाइन लीक होती रही हैं।
-1786084480290.webp)
फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज
खबरों के मुताबिक फैंस के लिए एक और सरप्राइज हो सकता है क्योंकि भंसाली एक वीडियो जारी करने की संभावना पर भी विचार कर रहे हैं। सूत्र ने पोर्टल को बताया, 'इस पर काम चल रहा है, और हो सकता है कि वह वीडियो फॉर्मेट में लुक दिखाएं या न दिखाएं। मेकर्स की ओर से आधिकारिक घोषणा का अभी भी इंतजार है।
'लव एंड वॉर' की शूटिंग पूरी होने के करीब
इस बीच, 'लव एंड वॉर' का प्रोडक्शन अपने अंतिम चरण में है। रिपोर्ट के अनुसार, विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने पहले ही शूटिंग पूरी कर ली है, जबकि रणबीर (Ranbir Kapoor) और आलिया (Alia Bhatt) के अगले 20 दिनों में अपने बाकी हिस्से पूरे करने की उम्मीद है। फिलहाल रणबीर 'रामायण' (Ramayana) की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। जो दीवाली 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
-1786084498024.webp)
'लव एंड वॉर' होगी भंसाली की सबसे महंगी फिल्म
संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) द्वारा निर्देशित 'लव एंड वॉर' को कथित तौर पर 300 करोड़ रुपये के बजट में बनाया जा रहा है, जो इसे फिल्म निर्माता के करियर की सबसे महंगी फिल्म बनाता है। लव एंड वॉर (Love And War) जनवरी 2027 को थिएटर्स में रिलीज होगी।
Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :