Varun Dhawan करेंगे खौफ का तांडव, YRF की पहली हॉरर फिल्म में आएंगे नजर; सिनेमाघरों में मचेगी चीख-पुकार!
Varun Dhawan करेंगे खौफ का तांडव, YRF की पहली हॉरर फिल्म में आएंगे नजर; सिनेमाघरों में मचेगी चीख-पुकार!
वरुण धवन (Varu Dhawan Horror Movie) यशराज फिल्म्स (YRF) की पहली हॉरर फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे, जिसका निर्देशन अभय पन्नू करेंगे। ...और पढ़ें

YRF की पहली हॉरर मूवी में होंगे वरुण धवन (फोटो- एक्स)
YRF की पहली हॉरर फिल्म में मुख्य भूमिका में वरुण धवन
फिल्म का निर्देशन अभय पन्नू करेंगे
यशराज फिल्म्स का हॉरर जॉनर में पहला कदम
नई दिल्ली। बॉलीवुड में इन दिनों हॉरर फिल्मों की बाढ़ जैसी आ रही है। कई हॉरर फिल्में बन रही हैं और बड़ी बात है कि ओटीटी से लेकर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हॉरर-थ्रिलर फिल्मों को दर्शक पसंद भी खूब कर रहे हैं। अब लीजिए भेड़िया में काम करने के बाद वरुण धवन पहली बार किसी धांसू हॉरर फिल्म में काम करने जा रहे हैं।
हॉरर फिल्म में दिखेंगे वरुण
वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अपने करियर में कई अलग-अलग तरह की फिल्मों में काम किया है। हालांकि ज्यादातर वरुण की फिल्में फन, कॉमेडी और रोमांस वाली रही हैं। हालांकि बदलापुर, अक्टूबर, सुई धागा और भेड़िया जैसी फिल्में भी वरुण की झोली में आई हैं। अब वरुण हॉरर फिल्म में दिखेंगे।

वरुण यशराज फिल्म्स के साथ काम करने जा रहे हैं। यश राज फिल्म्स (YRF) भी पहली बार हॉरर जॉनर में कदम रखने जा रही है। जी हां, वरुण की ये फिल्म यशराज फिल्म्स के साथ होगी, जो कि एक हॉरर जॉनर की फिल्म होगी। फिल्म का निर्देशन अभय पन्नू करेंगे, जिन्होंने इससे पहले रॉकेट बॉयज सीरीज बनाई। अभय पन्नू ने इस फिल्म का निर्देशन करने के साथ-साथ इसकी पटकथा भी लिखी है।
हॉरर फिल्म पर क्या है अपडेट?
वरुण की इस हॉरर फिल्म (Varun Dhawan Horror Movie) की कहानी असल में क्या होगी, इसके बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है। लेकिन हां फिल्म की शूटिंग इसी साल के आखिर में शुरू हो जाएगी। वहीं फिल्म को साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने ये जानकारी दी है कि, "YRF की पहली हॉरर फिल्म के लिए वरुण धवन को मुख्य अभिनेता के रूप में चुना गया है।' सूत्र ने आगे बताया कि, "यश राज फिल्म्स पहली बार हॉरर जॉनर में कदम रख रही है। अभय पन्नू के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को अक्षय विधानी रणनीतिक रूप से आगे बढ़ा रहे हैं और इसमें वरुण धवन मुख्य भूमिका निभाएंगे। YRF ने अब तक लगभग हर जॉनर में फिल्में बनाई हैं, लेकिन हॉरर ही एक ऐसा जॉनर था जिसमें स्टूडियो ने कभी काम नहीं किया था।"
आपको बता दें कि, 'सुई धागा' की सफलता के बाद यह वरुण धवन की यश राज फिल्म्स (YRF Horror Film) के साथ दूसरी फिल्म होगी। वहीं वरुण के साथ फिल्म में हीरोइन कौन होगी, इसके बारे में फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। वरुण पिछले दिनों ही फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) में नजर आए थे।
Post A Comment
No comments :