Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

2 लाख से कम बजट में आती हैं ये 5 शानदार क्रूजर बाइक्स, कम कीमत में शानदार माइलेज और पावर

2 लाख से कम बजट में आती हैं ये 5 शानदार क्रूजर बाइक्स, कम कीमत में शानदार माइलेज और पावर


Cruiser Biker under 2 Lakh: 2 लाख रुपए के बजट में अगर आप एक शानदार क्रूजर बाइक की तलाश में हैं तो बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं जो सफर को आरामदायक बनाते हैं।










ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप लॉन्ग राइड्स के शौकीन हैं तो एक आरामदायक बाइक को चुनना बहुत ही जरूरी होता है। अगर आपका बजट 2 लाख रुपए है तो आपके लिए बाजार में कई क्रूजर बाइक्स उपलब्ध हैं जिनकी सीट हाइट, कंफर्टेबल सीटिंग पोस्चर और पावरफुल इंजन सफर को बेहतर बनाते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 बाइक्स के बारे में।


Bajaj Avenger Cruise 220

यह भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली क्रूजर बाइक्स में से एक है। इसकी लो सीट हाइट और फ्रंट में फैले हुए फुटपेग्स राइडर को बहुत ही रिलैक्स्ड राइडिंग पोस्चर देते हैं। इसके साथ मिलने वाला कंफर्टेबल बैकरेस्ट और आगे लगी विंडशील्ड लंबे सफर में हवा के दबाव से बचाती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.55 लाख रुपए है।


Royal Enfield Classic 350

अपनी एक अलग पहचान रखने वाली यह बाइक हाईवे राइडिंग के लिए एक शानदार विकल्प है। इसमें बेहतरीन कुशन वाली सीट दी गई है जो लंबे समय तक बैठने पर भी आरामदायक रहती है। इसका भारी वजन और मजबूत बिल्ड क्वालिटी इसे हाईवे पर बहुत अच्छी स्टेबिलिटी देती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.87 लाख रुपए से है।

Royal Enfield Hunter 350

Royal Enfield के पोर्टफोलियो में यह एक काफी लोकप्रिय और किफायती मॉडल है। अपनी हल्की बॉडी और कॉम्पैक्ट डिजाइन की वजह से इसे कंट्रोल करना आसान हो जाता है। यह बाइक शहर के ट्रैफिक के साथ-साथ शॉर्ट टूरिंग और वीकेंड राइड्स के लिए बहुत आरामदायक मानी जाती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.38 लाख रुपए से शुरू होती है।
Honda CB350

होंडा की यह बाइक अपने अल्ट्रा-स्मूथ इंजन और न के बराबर वाइब्रेशन के लिए जानी जाती है। लंबी दूरी तय करते समय इसका रिलैक्स्ड राइडिंग पोस्चर राइडर को जल्दी थकान से बचाता है। जो भी लोग बिना किसी शोर या झंझट के स्मूथ राइडिंग पसंद करते हैं उनके लिए यह बेहतर विकल्प है।
TVS Ronin

मॉडर्न-रेट्रो लुक के साथ आने वाली TVS Ronin एक ऑल-राउंडर बाइक है। इसका अपराइट राइडिंग पोजीशन पीठ और कंधों पर दबाव नहीं पड़ने देता। किफायती कीमत में आधुनिक फीचर्स और शानदार सस्पेंशन इसे लंबे सफर के लिए एक बेहतर बाइक बनाते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.29 लाख रुपए है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]