कोलंबो टेस्ट से पहले ही पस्त हुई श्रीलंकाई टीम, कुसल मेंडिस और दिनेश चांदीमल बाहर; पथुम निसंका पर भी सस्पेंस

कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका की टीम में कुसल मेंडिस और दिनेश चांदीमल नहीं खेल पाएंगे। साथ ही पथुम निसंका के खेलने पर भी संदेह है।
-1787203846261_v.webp)
चोट से जूझ रही श्रीलंका टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका की टीम में कुसल मेंडिस और दिनेश चांदीमल नहीं खेल पाएंगे। साथ ही पथुम निसंका के खेलने पर भी संदेह है।
गॉल में सीरीज का पहला मैच 165 रनों से हारने के बाद श्रीलंका टीम के लिए यह बड़ा झटका है। श्रीलंका के हेड कोच गैरी कर्स्टन ने पुष्टि की कि लंका प्रीमियर लीग के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट लगने के कारण मेंडिस कोलंबो टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे।
कुछ प्लेयर टीम में नहीं
गॉल में श्रीलंका की हार के बाद कर्स्टन ने कहा, "कुसल मेंडिस को हैमस्ट्रिंग की गंभीर चोट लगी है। वह कुछ समय तक उपलब्ध नहीं रहेंगे। निसंका और दिनेश चंडीमल भी अगले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इसलिए, उस लिहाज से हमारे कुछ खिलाड़ी टीम में नहीं हैं।"
चंडीमल को लगी थी चोट
मेंडिस की जगह निरोशन डिकवेला को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। डिकवेला ने गॉल में मिले मौके का पूरा फायदा उठाया और पहली पारी में 80 रन बनाए। निसांका कलाई की सर्जरी से उबर रहे हैं, जबकि चंडीमल को पहले टेस्ट में फील्डिंग के दौरान गर्दन और कंधे में चोट लग गई थी। चंडीमल की जगह 'कनकशन सब्स्टीट्यूट' के तौर पर आए पासिंदु सूरियाबंदारा पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए।
टीम बेहतर हो रही है
किर्स्टन ने कहा, "मैं श्रीलंकाई क्रिकेट से जुड़कर बहुत उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि यहां कुछ बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन टीम को अभी और बेहतर होने की जरूरत है। जब आप टेस्ट मैच नहीं खेलते हैं, तो यह समझना कभी-कभी मुश्किल होता है कि उसे कैसे खेलना चाहिए। कुछ ही महीनों में यह हमारा तीसरा टेस्ट मैच है और मैं देख रहा हूं कि टीम बेहतर हो रही है और हम टीम को एक सही आकार देने की कोशिश कर रहे हैं।"

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :