Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

सालों बाद इंग्लैंड के लिए इतिहास ने खुद को दोहराया; रॉबिन्सन-टंग ने किया वो कमाल, जो 2006 के बाद कोई जोड़ी नहीं कर सकी

सालों बाद इंग्लैंड के लिए इतिहास ने खुद को दोहराया; रॉबिन्सन-टंग ने किया वो कमाल, जो 2006 के बाद कोई जोड़ी नहीं कर सकी

पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्‍लैंड के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है।








ओली रॉबिन्सन और जोश टंग



स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्‍लैंड के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। बुधवार को पहले टेस्‍ट की शुरुआत हुई। इंग्‍लैंड के कप्‍तान जो रूट ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्‍तान टीम ने पहली पारी में ओली रॉबिन्सन और जोश टंग के सामने आत्‍म समर्पण कर दिया।


171 रन पर सिमटी टीम

पाकिस्‍तान टीम पहली पारी में 171 रन ही बना सकी। इंग्‍लैंड की ओर से ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने 5-5 विकेट चटकाए। इसके साथ ही इस जोड़ी ने इतिहास भी रच दिया। ओली रॉबिन्सन और जोश टंग इंग्लैंड के गेंदबाजों की ऐसी पहली जोड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 2006 में ओल्ड ट्रैफर्ड में पाकिस्तान के खिलाफ स्टीव हार्मिसन और मोंटी पनेसर के बाद एक ही टेस्ट पारी में पांच-पांच विकेट लिए हैं।


रॉबिन्सन ने 18 ओवर गेंदबाजी की और 2.80 की इकोनॉमी से 51 रन देकर 5 सफलताएं प्राप्‍त कीं। उन्‍होंने अजान ओवैस को पहली गेंद पर ही LBW आउट किया। इसके बाद शान मसूद, अब्दुल्ला शफीक, सऊद शकील और खुर्रम शहजाद को पवेलियान भेजा।


टंग के खाते में 5 विकेट

दूसरी ओर टंग ने 9.1 ओवर में 5 इकोनॉमी से 46 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। टंग ने इमाम उल हक, कप्‍तान सलमान आगा, विकेटकीपर मोहम्‍मद रिजवान, अली उस्मान और मोहम्मद अब्बास को आउट किया।


पहले दिन का खेल समाप्‍त होने तक इंग्‍लैंड ने पहली पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए हैं। सलामी बल्‍लेबाज बेन डकेट ने 15 और एमिलियो गे ने 33 रन की पारी खेली। उनके अलावा जॉर्डन कॉक्स 23 और कप्‍तान जो रूट 37 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]