Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

रेलवे ट्रैक पर भेड़िया फंसने से थमी ट्रेनों की रफ्तार, 11 घंटे 37 मिनट लेट खुली सावन स्पेशल ट्रेन

रेलवे ट्रैक पर भेड़िया फंसने से थमी ट्रेनों की रफ्तार, 11 घंटे 37 मिनट लेट खुली सावन स्पेशल ट्रेन


मूरी के पास ट्रैक पर भेड़िया फंसने से सावन स्पेशल ट्रेन के बेपटरी होने के दो दिन बाद भी रेल परिचालन प्रभावित है। इतवारी-मधुपुर सावन स्पेशल और मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं।








सांकेतिक तस्वीर

HIGHLIGHTS

भेड़िया फंसने से सावन स्पेशल ट्रेन हुई बेपटरी।


दो दिन बाद भी रेल परिचालन पर असर बरकरार।


इतवारी-मधुपुर और सूरत-मालदा टाउन ट्रेनें विलंब से।


 संवाददाता, धनबाद। इतवारी से धनबाद होकर मधुपुर जाने वाली सावन स्पेशल ट्रेन के ट्रैक पर भेड़िया फंसने से बेपटरी होने की घटना के दो दिन भी रेल परिचालन पर इसका असर बरकरार है।

मधुपुर जाने वाली सावन स्पेशल जहां घंटों लेट रही। वहीं मधुपुर से इतवारी जाने वाली स्पेशल ट्रेन आज भी प्रभावित है। घटना के कारण मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस भी प्रभावित हो गई है।

शनिवार की देर रात इतवारी से मधुपुर जा रही सावन स्पेशल ट्रेन ट्रैक के प्वाइंट में भेड़िये का सिर फंसने से पटरी से उतर गई। यात्री ट्रेन का एक कोच बेपटरी हो गया।
ट्रेन का बदला रूट

इतवारी-मधपुर सावन स्पेशल ट्रेन मूरी के पास पटरी से उतरने के कारण मूरी से चंद्रपुरा के बीच परिवर्तित मार्ग से चलाई गई। इस वजह से आठ घंटे लेट से मधुपुर पहुंची।

देर से पहुंचने से वापसी में मधुपुर से सुबह 9:00 बजे के बदले 11 घंटे 37 मिनट लेट से रात रात 8:37 पर खुली। विलंब से चलने से सुबह के बदले देर शाम इतवारी पहुंचने की संभावना जताई गई।

दूसरी ओर, शनिवार को खुली मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस पहले दुर्गापुर-अंडाल के बीच मार्ग परिवर्तन के कारण लेट हुई। शाम के बदले देर रात धनबाद पहुंची।
दोपहर 2 बजे पहुंचने की संभावना

धनबाद-रांची रेल मार्ग पर इतवारी-मधुपुर सावन स्पेशल के पटरी से उतरने के कारण धनबाद- चंद्रपुरा के बीच रोकी गई। 11 घंटे से अधिक विलंबित होने के कारण सोमवार तड़के चार बजे के बजाय दोपहर दो बजे पहुंचने की संभावना जताई गई।


इस वजह से सूरत से मालदा टाउन के बीच चलने वाली ट्रेन सोमवार को दोपहर 2:20 के बदले आठ घंटे विलंब से रात 10:20 पर रवाना होगी। देर से खुलने से मंगलवार रात के बदले बुधवार की सुबह धनबाद आगमन होगा तथा मालदा टाउन सुबह के बदले दोपहर या शाम तक पहुंचेगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]