Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

बरकाकाना स्टेशन पर 14 अक्टूबर से नहीं रुकेंगी शक्तिपुंज एक्सप्रेस सहित 7 ट्रेन, मिला नया स्टॉपेज




बरकाकाना स्टेशन पर 14 अक्टूबर से नहीं रुकेंगी शक्तिपुंज एक्सप्रेस सहित 7 ट्रेन, मिला नया स्टॉपेज


त्योहारी सीजन के दौरान शक्तिपुंज एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनों का बरकाकाना से ठहराव हटाकर रांची रोड स्टेशन पर किया जाएगा।








एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HIGHLIGHTS

शक्तिपुंज एक्सप्रेस का बरकाकाना से ठहराव हटाया गया।


सात ट्रेनों का ठहराव रांची रोड स्टेशन पर होगा।


इंजन रिवर्सल से बचने के लिए यह बदलाव किया गया।


संवाददाता, धनबाद। त्योहारी सीजन के दौरान कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव वाले स्टेशन में फेरबदल होगा। धनबाद होकर गुजरने वाली हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस का बरकाकाना से ठहराव से हट जाएगा।

इसके साथ ही हावड़ा-भोपाल, कोलकाता-मदार और कोलकाता-अहमदाबाद साप्ताहिक ट्रेनें भी बरकाकाना में नहीं रुकेंगी। दोनों ओर से चलने वाली इन ट्रेनों का ठहराव रांची रोड स्टेशन पर होगा।

रेलवे से जारी सूचना में बताया गया कि 14 अक्टूबर से 11 जनवरी तक ट्रेनें बरकाकाना के बदले रांची रोड स्टेशन पर रुकेंगी। शक्तिपुंज एक्सप्रेस का ठहराव रांची रोड व पतरातु में जारी रहेगा। पर बरकाकाना से ठहराव हट जाएगा।
इंजन रिवर्जल से बचने के लिए बदलेगा ठहराव

रेलवे ने ट्रेनों के प्रस्थान और ठहराव को लेकर अलग- अलग तिथियां जारी हैं। 14 अक्टूबर से चलने वाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस, 15 अक्टूबर से कोलकाता-मदार, 19 अक्टूबर से मदार- कोलकाता, 14 अक्टूबर से अहमदाबाद- कोलकाता, 17 अक्टूबर से कोलकाता- अहमदाबाद, 19 अक्टूबर हावड़ा-भोपाल तथा 14 अक्टूबर से चलने वाली भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस का ठहराव बरकाकाना में इंजन रिवर्सल यानी इंजन बदलने से बचने के लिए हटाया जाएगा।


बरकाकाना में ठहराव के कारण इंजन बदलना पड़ता है। रांची रोड में ठहराव शुरू होने से बिना इंजन बदले ही ट्रेनें चल सकेंगी।
रांची रोड स्टेशन पर इन तिथियों से शुरू होगा ठहराव15 अक्टूबर - 19607 कोलकाता-मदार एक्सप्रेस रात 8:00-8:05 बजे
21 अक्टूबर - 19608 मदार-कोलकाता एक्सप्रेस सुबह 6:50-6:55 बजे
16 अक्टूबर - 19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस सुबह 6:50-6:55 बजे
17 अक्टूबर - 19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस रात 8:00-8:05 बजे
19 अक्टूबर - 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस शाम 7:10-7:15 बजे
15 अक्टूबर - 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस सुबह 6:50-6:55 बजे
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]