Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

सिंदरी टाउन स्टेशन का ECR GM ने किया निरीक्षण, बोले-जीर्णोद्धार के बाद मिलेंगी बेहतर यात्री सुविधाएं

सिंदरी टाउन स्टेशन का ECR GM ने किया निरीक्षण, बोले-जीर्णोद्धार के बाद मिलेंगी बेहतर यात्री सुविधाएं

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने धनबाद-सिंदरी टाउन रेलखंड का निरीक्षण किया, जिसमें रेल संरक्षा और सिग्नलिंग व्यवस्था का जायजा लिया।








धनबाद रेल मंडल कार्यालय में विकास कार्यों की जानकारी लेते ईसीआर के जीएम छत्रपाल सिंह और उपस्थित अधिकारी। (फोटो साैजन्य)


 संवाददाता, धनबाद। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने रविवार को धनबाद-रखितपुर-सिंदरी टाउन रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान महाप्रबंधक ने रेल संरक्षा, सिग्नलिंग व्यवस्था, रेलवे ट्रैक, रेल पुल का मुआयना किया।

रेल ट्रैक के बेहतर रख-रखाव पर संतोष व्यक्त कर संरक्षित रेल परिचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को हर संभव कदम उठाने का निर्देश दिया। रखितपुर में रेल अंडरपास के निरीक्षण के दौरान सुधार लाने की बात कही।

सिंदरी टाउन के निरीक्षण के दौरान जीएम ने बताया कि स्टेशन का जीर्णाेद्धार कार्य प्रगति पर है। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

न्यू सेल कोलियरी, तासरा तथा सिंदरी स्थित हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड-हर्ल का भी निरीक्षण किया एवं हर्ल व तासरा के अधिकारियों के साथ बैठक की।

निरीक्षण के बाद महाप्रबंधक ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में अधिकारियों के साथ मंडल की कार्य प्रगति एवं विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र समेत मुख्यालय एवं मंडल के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
आज से चंद्रपुरा व कतरास में रुकेगी टाटा-गोड्डा एक्सप्रेस

टाटा-गोड्डा एक्सप्रेस सोमवार से चंद्रपुरा व कतरास स्टेशन पर रुकेगी। सावन माह के दौरान यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर 17 व 24 अगस्त को ठहराव होगा। चंद्रपुरा में शाम 6:03-6:05 तक तथा कतरास में शाम 6:36-6:38 तक रुकेगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]