Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

WhatsApp यूजर्स के काम आएंगे ये 7 सीक्रेट फीचर्स, चैट लॉक से बिना नंबर मैसेज तक आसान होगी चैटिंग

WhatsApp यूजर्स के काम आएंगे ये 7 सीक्रेट फीचर्स, चैट लॉक से बिना नंबर मैसेज तक आसान होगी चैटिंग

WhatsApp में कई ऐसे फीचर्स मौजूद हैं जिनके बारे में ज्यादातर यूजर्स को पता नहीं होता। ये फीचर्स प्राइवेसी बढ़ाने से लेकर चैट को सिक्योर और आसान बनाने ...और पढ़ें






आइए जानते हैं WhatsApp के कुछ हिडन फीचर्स। Photo- ChatGPT.

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। WhatsApp जल्द ही इंस्टाग्राम और टेलीग्राम की तरह यूजरनेम फीचर लाने की तैयारी में था। इसके जरिए लोग मोबाइल नंबर शेयर किए बिना एक-दूसरे को मैसेज भेज सकते थे। हालांकि, सिक्योरिटी कारणों से सरकार ने फिलहाल इस फीचर के लॉन्च पर रोक लगा दी है। सरकार ने मेटा की कंपनी WhatsApp को निर्देश दिया है कि वह भारत में अपने प्रपोज्ड 'यूजरनेम' फीचर को तब तक लॉन्च न करे जब तक कि आगे की बातचीत पूरी न हो जाए। साथ ही, कंपनी से इस बात का डिटेल्ड एक्सप्लेनेशन भी मांगा गया है कि ये सिस्टम कैसे काम करेगा और इसके गलत इस्तेमाल को कैसे रोका जाएगा।


दरअसल, भारत में WhatsApp के करीब 90 करोड़ यूजर्स हैं। एप में कई ऐसे फीचर्स भी शामिल हैं जिनके बारे में ज्यादातर यूजर्स नहीं जानते। ये फीचर्स प्राइवेसी बढ़ाने से लेकर चैट को ज्यादा सिक्योर और आसान बनाने में मदद कर सकते हैं। आज इन अलग-अलग फीचर्स के बारे में जानते हैं।


चैट लॉक

इसके जरिए चैट को छिपाया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले चैट को लॉक करें। फिर लॉक्ड चैट्स फोल्डर में जाएं, चैट लॉक सेटिंग्स में 'हाइड लॉक्ड चैट्स' को ऑन करें और एक सीक्रेट कोड बनाएं। अब सर्च बार में वही सटीक कोड टाइप करने पर ही चैट दिखाई देगी।

यूजरनेम फीचर

इसके जरिए किसी को सीधे मैसेज नहीं भेजा जा सकेगा। बातचीत शुरू करने के लिए सामने वाले यूजर को अपना पिन शेयर करना होगा। पिन मिलने के बाद ही दोनों के बीच चैट शुरू हो सकेगी। हालांकि, भारत सरकार ने फिलहाल इस फीचर पर रोक लगा दी है।



वॉयस ट्रांसक्रिप्शन

वाट्सएप अब वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट फीचर दे रहा है, जिससे वॉयस नोट्स को टेक्स्ट में बदला जा सकता है। इसे ऑन करने का प्रोसेस: सेटिंग्स > चैट्स > वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट्स। फिलहाल फीचर इंग्लिश और स्पैनिश जैसी कुछ भाषाओं में उपलब्ध है।
चैट लिस्ट

अब ऑफिस, फैमिली, फ्रेंड्स या किसी प्रोजेक्ट से जुड़ी चैट्स को अलग-अलग लिस्ट में रखा जा सकता है। किसी भी चैट पर लॉन्ग प्रेस करें, फिर 'एड टू लिस्ट' चुनकर उसे नई या पुरानी लिस्ट में जोड़ दें। इससे जरूरी चैट्स ढूंढने में समय बर्बाद नहीं होता।
Meta AI सपोर्ट

अब मेटा AI को अलग चैट में ओपन करने की जरूरत नहीं है। चैट के दौरान ही AI से जानकारी लेना, टेक्स्ट लिखवाना, ट्रांसलेशन कराना या आइडियाज लेना मुमकिन है। इसके जरिए दोस्त से बात करते हुए चैट छोड़े बिना जानकारी ली जा सकती है।
बिना नंबर सेव किए मैसेज

किसी नए व्यक्ति को मैसेज भेजने के लिए नंबर सेव नहीं करना होगा। ब्राउजर में wa.me/91XXXXXXXXXX टाइप करें। यहां 91 इंडिया का कंट्री कोड है और उसके बाद उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर लिखें। इससे सीधे उस व्यक्ति की वाट्सएप चैट ओपन हो जाएगी।
क्लाउड बैकअप

वाट्सएप चैट्स पहले से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होती हैं, लेकिन गूगल ड्राइव या iCloud पर सेव बैकअप अलग से सिक्योर नहीं होता। ऐसे में इस सेटिंग को एक्टिव करना जरूरी हो जाता है। इसे सिक्योर करने का प्रोसेस: सेटिंग्स > चैट्स > चैट बैकअप > एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड बैकअप चुनें। इसके बाद एक पासवर्ड सेट करें। ध्यान रखें कि पासवर्ड भूलने पर बैकअप रिकवर नहीं होगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]