Vivo का नया 7,015mAh बैटरी वाला 5G फोन, 50MP पेरिस्कोप कैमरा और 12GB RAM भी

वीवो जल्द ही Vivo X300e 5G फोन लॉन्च कर सकता है, जिसमें 7,015mAh बैटरी, 50MP पेरिस्कोप कैमरा और स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 चिपसेट जैसे दमदार फीचर्स मिलेंगे। ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो जल्द ही अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने की तैयारी में है जिसे कंपनी Vivo X300e के नाम से पेश कर सकती है। इस डिवाइस को लेकर काफी वक्त से अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं।
अब ताजा रिपोर्ट्स में फोन के स्टोरेज वेरिएंट, कलर ऑप्शन और कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन डिटेल्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। चलिए जानते हैं कि इस डिवाइस में क्या कुछ खास मिलने वाला है...
आ सकता है दो स्टोरेज वेरिएंट में
टिप्स्टर Digital Chat Station का कहना है कि Vivo X300e दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है। डिवाइस को 12GB RAM + 256GB वेरिएंट और 12GB RAM + 512GB वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन को चीन में जुलाई के आखिर या अगस्त 2026 के दौरान पेश किया जा सकता है। चीन में लॉन्च के बाद इसे ग्लोबल मार्केट में भी पेश किए जाने की संभावना है।
तीन कलर ऑप्शन भी मिलेंगे
रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo X300e को Moonlight White, Midnight Black और Sunlight Orange जैसे तीन नए कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। कंपनी इस बार डिजाइन पर भी खास फोकस कर सकती है।
Vivo X300e के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo X300e में 6.59 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। साथ ही फोन में Qualcomm स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 चिपसेट भी मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में 7,015mAh की बड़ी बैटरी भी मिल सकती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
Vivo X300e के संभावित कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जहां 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
इसके अलावा फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और मेटल फ्रेम भी मिल सकता है। फोन में इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद डिवाइस की मोटाई सिर्फ 7.9mm बताई जा रही है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :