Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Nothing के किफायती 5G फोन की सेल शुरू, 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जैसे बेहतरीन फीचर्स

Nothing के किफायती 5G फोन की सेल शुरू, 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जैसे बेहतरीन फीचर्स


नथिंग फोन (4b) की भारत में बिक्री शुरू हो गई है, जो मिड-रेंज सेगमेंट में स्नैपड्रैगन चिपसेट और 6000mAh बैटरी के साथ आता है। यह फोन 34,999 रुपये की शुर ...और पढ़ें






नथिंग फोन 4b की भारत में सेल शुरू जानें कीमत और शानदार फीचर्स


नथिंग फोन 4b की भारत में बिक्री शुरू।


स्नैपड्रैगन चिपसेट और 6000mAh बैटरी से लैस।


शुरुआती कीमत 34,999 रुपये, आकर्षक ऑफर्स उपलब्ध।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Nothing Phone (4b) स्मार्टफोन की इंडियन मार्केट में सेल शुरू हो गई है। नथिंग का यह नया फोन भारत में मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च हुआ है। नथिंग इस साल अब तक तीन स्मार्टफोन लॉन्च कर चुका है। इससे पहले कंपनी ने इंडियन मार्केट में Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। Nothing Phone (4b) स्मार्टफोन को कंपनी ने Snapdragon चिपसेट, 120Hz तक रिफ्रेश रेट वाला OLED डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है।
Nothing Phone 4b कीमत और ऑफर्स

Nothing Phone 4b स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 8GB/128GB रैम और स्टोरेज के साथ आता है। इस मॉडल की कीमत 34,999 रुपये है। इसके साथ ही दूसरा वेरिएंट 8GB/256GB रैम और स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 38,999 रुपये है। ऑफर की बात करें तो Nothing इस फोन पर 7.5% का बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस भी दे रहा है। इस ऑफर के साथ बेस वेरिएंट को 29,999 रुपये और टॉप वेरिएंट 33,699 रुपये में खरीद सकते हैं।



Nothing Phone 4b स्मार्टफोन की सेल आज 12 बजे से Flipkart, Croma, Reliance Digital, Vijay Sales, और Nothing के बैंगलुरू स्टोर पर शुरू हो गई है। इस फोन को तीन कलर ऑप्शन White, Black, और Blue में खरीदा जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Nothing Phone 4b स्मार्टफोन में 6.77-इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz, पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स है। इसके साथ ही फोन में ऑप्टिकल इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है। नथिंग का यह फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट के साथ आता है। कूलिंग के लिए फोन में 20,829mm² कूलिंग सिस्टम दिया है। नथिंग का दावा है कि यह सीपीयू टेंप्रेचर को 18.8 डिग्री सेल्सियस तक कम करने में मदद करता है।


नथिंग ने इस फोन को ग्लोबल मार्केट में 5,200mAh की बैटरी और इंडियन मार्केट में 6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया है। यह फोन 33W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि फोन 27 मिनट में जीरो से 50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। इसके साथ ही फुल चार्ज होने में इसे 80 मिनट लगते हैं।


कैमरा सेटअप की बात करें तो Phone (4b) में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया है। यह OIS और EIS सपोर्ट करता है। इसके साथ फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का सेंसर दिया गया है। इस फोन में TrueLens Engine 4 दिया है, जो इसकी कैमरा क्वालिटी को सुधार करता है। नथिंग का यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित Nothing OS 4.1 पर रन करता है। कंपनी इसे तीन साल तक ओएस अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट ऑफर करेगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]