Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Vivo के दो नए 5G फोन लॉन्च, 7,200 mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जैसे बेहतरीन फीचर्स

Vivo के दो नए 5G फोन लॉन्च, 7,200 mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जैसे बेहतरीन फीचर्स


वीवो ने चीन में Vivo G5i और G5z नामक दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इनमें स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 चिपसेट, 7,200mAh बैटरी और 50MP कैमरा जैसे दमदार फीचर्स ...और पढ़ें








Vivo के दो नए 5G फोन लॉन्च, 7,200 mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जैसे बेहतरीन फीचर्स


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने चीन में अपने दो नए फोन लॉन्च कर दिए हैं। इन डिवाइस को कंपनी ने Vivo G5i और G5z के नाम से पेश किया है। दोनों हैंडसेट का हार्डवेयर, डिजाइन और मेमोरी कॉन्फिगरेशन लगभग एक जैसा है, बस सिर्फ ब्रांडिंग में अंतर देखने को मिल रह है। डिवाइस में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 चिपसेट मिल रहा है।


साथ ही इन फोन्स में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,200mAh की बैटरी भी मिल रही है। अन्य खासियतों की बात करें तो डिवाइस में 120Hz LCD स्क्रीन, 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी मिल रही है। चलिए पहले इनकी कीमत जान लेते हैं...

Vivo G5i, Vivo G5z की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो Vivo G5i और Vivo G5z एक जैसे कॉन्फिगरेशन में आते हैं। डिवाइस के 6GB + 128GB वाले वेरिएंट की कीमत CNY 2,199 यानी लगभग 30,900 रुपये है, जबकि फोन के 8GB + 256GB वाले वेरिएंट की कीमत CNY 2,899 यानी लगभग 40,700 रुपये है। दोनों स्मार्टफोन आप Vivo China ई-स्टोर पर Obsidian Black कलर में खरीद सकते हैं।

Vivo G5i, Vivo G5z के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo G5i और Vivo G5z में 6.75-इंच की LCD डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 240Hz तक का टच सैंपलिंग रेट मिल रहा है। दोनों स्मार्टफोन में 4nm प्रोसेस पर बने स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 प्रोसेसर और Adreno 613 GPU का यूज किया गया है। साथ ही फोन्स में 8GB तक LPDDR5 RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिल रही है।
Vivo G5i, Vivo G5z के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए Vivo G5i और Vivo G5z में ऑटोफोकस, f/1.8 अपर्चर और 10x तक डिजिटल जूम सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में f/2.05 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा 2x तक डिजिटल जूम सपोर्ट भी मिल रहा है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरे से आप 1080p तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।


दोनों फोन्स में 7,200mAh की बैटरी है। डिवाइस 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, 33W और 22.5W चार्जिंग स्टैंडर्ड के साथ काम करते हैं। दोनों फोन में OTG रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]