Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'रावण' के साथ Vivek Oberoi का 2 सेकंड का फाइट सीन, इंटरनेट यूजर्स हुए क्रेजी; Ramayana में क्या है किरदार?

'रावण' के साथ Vivek Oberoi का 2 सेकंड का फाइट सीन, इंटरनेट यूजर्स हुए क्रेजी; Ramayana में क्या है किरदार?

रामायण के ट्रेलर रिलीज के बाद चर्चाएं फिल्मी सितारों की भूमिका पर शुरू हो गई है। विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) के लुक ने भी हैरान किया। ...और पढ़ें






रामायण में विवेक ओबेरॉय का रोल। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) के ट्रेलर में विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) की झलक दिखाई दी। मात्र 2 सेकंड के रोल में अभिनेता छा गए और सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

गुरुवार को रणबीर कपूर की फिल्म रामायण पार्ट 1 (Ramayana Part 1 Trailer) का ट्रेलर जारी किया गया। इस ट्रेलर में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी ही नहीं, बल्कि शीबा चड्ढा, रकुल प्रीत सिंह के किरदारों से भी पर्दा हटा। इस ट्रेलर में सबसे ज्यादा ध्यान विवेक ओबेरॉय ने खींचा।
रामायण के ट्रेलर में विवेक ओबेरॉय का लुक रिवील

रामायण के ट्रेलर मे विवेक ओबेरॉय का सीन सिर्फ 2 सेकंड का था लेकिन इतने ही पल में उन्होंने ऑडियंस का ध्यान खींच लिया। ट्रेलर में विवेक को रावण यानी यश के साथ लड़ाई करते हुए दिखाया गया। अब आप सोच रहे होंगे कि उनका फिल्म में क्या किरदार है? तो बता दें कि वह फिल्म में 'विद्युतजिह्वा' (Who Is Vidyut Jihva In Ramayana) बने हैं।


रावण संग छा गया विवेक का फाइट सीन

'विद्युतजिह्वा' वास्तव में 'शूर्पणखा' के पति होने के साथ-साथ कालकेय दानव कुल के राजकुमार और रावण के सबसे बड़े दुश्मनों में से एक थे। रावण ने ही युद्ध में विद्युतजिह्वा को मारा था। अब इसी किरदार को विवेक ओबेरॉय जीने जा रहे हैं।

फिल्म के ट्रेलर में विवेक और यश के बीच एक फाइट सीन भी है जो जबरदस्त लग रहा है। लोग सोशल मीडिया पर विद्युतजिह्वा के रोल में उन्हें पसंद कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि उन पर विद्युतजिह्वा का रोल जंच रहा है।



कब रिलीज होगी फिल्म?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण दो पार्ट में रिलीज होने वाली है। पहली फिल्म इसी साल दीवाली पर रिलीज होगी। 4 हजार करोड़ी फिल्म को देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। रणबीर कपूर पहली बार किसी पौराणिक किरदार को पर्दे पर उतारेंगे। रावण बने यश ने भी दर्शकों की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]