Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

365 दिनों तक सिनेमाघरों में चली थी ये फिल्म, रातोंरात चमके थे हीरो-हीरोइन; 43 साल पहले आई मूवी के कल्ट हैं गाने

365 दिनों तक सिनेमाघरों में चली थी ये फिल्म, रातोंरात चमके थे हीरो-हीरोइन; 43 साल पहले आई मूवी के कल्ट हैं गाने

43 साल पहले एक ऐसी फिल्म आई जिसने फिल्म के लीड हीरो और हीरोइन को सुपरस्टार बना दिया था। यह फिल्म चेन्नई के एक सिनेमाघर में पूरे एक साल तक चली थी, जिसक ...और पढ़ें






365 दिन तक सिनेमाघरों में चली थी ये मूवी (फोटो-यूट्यूब/टिप्स)


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 80 के दौर में बॉलीवुड में उन स्टार्स का दबदबा ज्यादा था, जो पहले से ही अपना सिक्का जमा चुके थे। इसी बीच हिंदी सिनेमा में एक नए स्टार्स की एंट्री हुई और उस स्टार का नाम था जैकी श्रॉफ।


जग्गू दादा की इस फिल्म में अकेले नहीं थे बल्कि उनके साथ एक और हीरोइन का करियर चमक गया था। इस एक्ट्रेस का नाम था मीनाक्षी शेषाद्रि। इन दोनों स्टार्स के लिए फिल्म लकी साबित हुई।
कौन सी है वो फिल्म?

साल 1983 में एक फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई और फिल्म का नाम 'हीरो' (Hero Movie) था। इस रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा की कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म के बनने के पीछे की कहानी जितनी दिलचस्प रही, उससे ज्यादा फिल्म के गानों की चर्चा हुई। इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में जैकी श्रॉफ ने डेब्यू किया और मीनाक्षी शेषाद्रि को भी इसी फिल्म से पहचान मिली।




फिल्म सुपरहिट रही और फिल्म को सुभाष घई ने डायरेक्ट किया था। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस फिल्म को पहले संजय दत्त और कमल हासन को ऑफर किया गया था। लेकिन दोनों ने इस फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था। बाद में फिल्म जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) के पास गई और वो रातोंरात स्टार बन गए।

1 साल तक सिनेमाघरों में चली थी 'हीरो'

दरअसल हाल ही में अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि (Meenakshi Sheshadri) एक डांस रियलिटी शो में पहुंची थीं। यहीं पर मीनाक्षी अपनी फिल्म हीरो से जुड़ी यादें साझा की। मीनाक्षी ने बताया कि जब फिल्म आई तो फिल्म के गाने खूब हिट हुए। फिल्म के गानों ने हर तरफ लोगों का दिल जीत लिया। यहां तक कि फिल्म भी सिनेमाघरों में खूब चली, लेकिन चैन्नई में फिल्म को लेकर अलग ही दीवानगी थी।




चैन्नई के एक थिएटर में यह फिल्म करीब 1 साल तक चली। मीनाक्षी ने बताया कि, चेन्नई में एक पद्मा नाम का सिनेमाघर था। उस थिएटर में 'हीरो' पूरे एक साल तक चलती रही थी। उस दौर में ये अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड ही था। यह बात उनके रिश्तेदारों को काफी अच्छी लगी, जो चेन्नई में ही रहते थे।




आपको बता दें कि इस फिल्म (Hero Songs) के गाने आज भी कल्ट क्लासिक हैं। फिल्म का गाना प्यार करने वाले कभी डरने नहीं... आज भी सुपरहिट है। इसके अलावा फिल्म का एक और गाना लंबी जुदाई तो मानो हर किसी की जुबां पर रहता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]