Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Sultan के एक सीन के लिए सलमान खान ने लिए 3 महीने, 10 साल पुराने दृश्य में दिखी थी 'पीक' एक्टिंग

Sultan के एक सीन के लिए सलमान खान ने लिए 3 महीने, 10 साल पुराने दृश्य में दिखी थी 'पीक' एक्टिंग


सुपरस्टार सलमान खान ने कल्ट मूवी सुल्तान के एक सीन को शूट करने के लिए 3 महीने का समय लिया था। ...और पढ़ें








सलमान खान की सुल्तान (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)


10 साल पहले रिलीज हुई थी सुल्तान


एक सीन के लिए लिया था 3 महीने का वक्त


सलमान खान की बेस्ट एवर मूवी है सुल्तान



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के करियर की सबसे बेहतरीन मूवीज के बारे में जिक्र किया जाए तो सुल्तान (Sultan) का नाम इस लिस्ट में जरूर शामिल होगा। 10 साल पहले आई निर्देशक अली अब्बास जफर और निर्माता आदित्य चोपड़ा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी आज भी सबकी फेवरेट मानी जाती है।


क्या आपको मालूम है कि सुल्तान के एक सीन के लिए सलमान खान ने मेकर्स से तीन महीनों को वक्त मांगा था। वह सीन कौन सा था, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
इस सीन के लिए लिया गया था समय

साल 2016 में फिल्म सुल्तान को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। मूवी में सलमान खान, अनुष्का शर्मा, अमिक साध और रणदीप कलाकारों ने अहम भूमिका अदा की थी। इस मूवी की कहानी ने सबका दिल जीता और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। सुल्तान में सलमान का एक ऐसा सीन दिखाया गया था, जिसमें वह शीशे के सामने रोते हैं और शर्ट पहनते हुए नजर आते हैं।




आईएमडीबी की रिपोर्ट की मानें तो इसी दृश्य के लिए सलमान खान ने मेकर्स ने 3 महीने का वक्त मांगा था। कमाल की बात ये है कि सिर्फ एक टेक में भाईजान ने बिना अटके इसे पूरा कर दिया था। आज भी सुल्तान का ये सीन आईकॉनिक माना जाता है। मूवी के इस सीन में सलमान की पीक एक्टिंग देखने को मिली थी, जिसकी खूब प्रशंसा की जाती है।





गौर किया जाए सुल्तान की कहानी की तरफ तो फिल्म में सलमान खान ने हरियाणा के सुल्तान नाम के एक पहलवान का किरदार निभाया था, जो नेशनल और इंटरनेशनल लेवल कुश्ती में भारत को गोल्ड मेडल जिताता है। लेकिन निजी जिंदगी में मचे कलह की वजह से बाद में सुल्तान बाद में एक एमएमए फाइटर बनता है।
सुल्तान का कलेक्शन

मालूम हो कि फिल्म सुल्तान सलमान खान के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवीज की लिस्ट में भी शुमार है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी ने भारत में 300.45 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया था, जबकि वर्ल्डवाइड इस स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी की कमाई 614.49 करोड़ रही थी। इस तरह से इसे एक ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर माना जाता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]