स्पाइडर-मैन ने तमिल धुन पर लगाए ठुमके, 'Spider-Man: Brand New Day' का नया एंथम रिलीज; गाने ने उड़ाया गर्दा

स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे (Spiderman Brand New Day) का धमाकेदार तमिल एंथम रिलीज हो गया है, जिसे जीवी प्रकाश कुमार ने तैयार किया है। रिलीज से पहले यह ...और पढ़ें

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे का तमिल एंथम रिलीज
स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे का धमाकेदार तमिल एंथम रिलीज हुआ
जीवी प्रकाश कुमार ने संगीत दिया
फिल्म 31 जुलाई को भारत में रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक बार फिर से स्पाइडर-मैन की दुनिया लौटने के लिए तैयार है। इस बार स्पाइडर-मैन की जिंदगी में कौन सी मुश्किलें आने वाली हैं, ये हमने हालिया रिलीज ट्रेलर में देख लिया है।
मार्वल के इस सुपरहीरो को दोबारा से स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस बेताब हैं, लेकिन अब स्पाइडर-मैन भी तमिल गाने पर ताल से ताल मिला रहा है। स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे का धमाकेदार एंथम आपको भी झूमने पर मजबूर कर देगा, जो हाल ही में रिलीज हो गया है।
रिलीज हुआ स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे का धमाकेदार एंथम
जी हां, नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले संगीतकार जीवी प्रकाश कुमार (G.V.Prakash Kumar) और मशहूर कोरियोग्राफर सैंडी मास्टर ने स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे की रिलीज से पहले स्पाइडर-मैन का जश्न मनाने के लिए एक शानदार डांस ट्रैक (Brand New Day - Spider-Man Anthem) तैयार किया है।

ये डांस ट्रैक हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। इस डांस ट्रैक की बीट्स काफी कमाल हैं। साथ ही यह गाना भारत में स्पाइडर-मैन के फैंस को डेडिकेट किया गया है।
इस गीत का संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने तैयार किया है, जबकि इसे वेंगायो ने अपनी आवाज से सजाया है। वहीं सैंडी मास्टर ने कोरियोग्राफ किया है। इस म्यूजिक वीडियो के जरिए स्पाइडर-मैन की दीवानगी दर्शकों में साफ झलक रही है।
यह वीडियो भी देखें
कब रिलीज हो रही है स्पाइडर-मैन?
आपको बता दें कि 'स्पाइडर-मैन: द ब्रैंड न्यू डे' (Spider-Man: Brand New Day) के लिए फैंस बेताब हैं। टॉम हॉलैंड (Tom Holland) एक बार फिर अपने लोकप्रिय किरदार पीटर पार्कर के रूप में लौट रहे हैं। यह फिल्म पीटर पार्कर की जिंदगी के एक बिल्कुल नए अध्याय की शुरुआत करेगी।

बीते दिनों आए ट्रेलर में इस बार भावनाओं का सैलाब ज्यादा दिखा। वहीं इस बार स्पाइडर-मैन का मुकाबला हल्क से भी होने वाला है। ये फिल्म 31 जुलाई को भारत में रिलीज हो रही है। वहीं फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी गर्दा उड़ा दिया है।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में करीब 25 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन तकर लिया है। आपको बता दें कि हाल ही में सेंसर बोर्ड ने फिल्म के एक किसिंग सीन पर भी कैंची चलाई है। CBFC ने फिल्म से 8 सेकेंड का किसिंग सीन हटाया है।
डेस्टिन डैनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टॉम हॉलैंड, जेंडाया (Zendaya), सैडी सिंक, जैकब बैटलॉन, जॉन बर्नथल, ट्रामेल टिलमैन, माइकल मांडो, मार्क रफालो, जारा काह्न जैसे कलाकार शामिल हैं।
अब तो बस इंतजार कीजिए कि इस बार पीटर पार्कर की जिंदगी में और कितनी मुश्किलें आएंगी और यह सुपरहीरो उनसे कैसे मुकाबला करेगा।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :