सिर्फ 'Shorten' या 'Formalise' नहीं, अब लिखकर बताइए और Gmail का AI वैसा ही तैयार कर देगा आपका ईमेल
सिर्फ 'Shorten' या 'Formalise' नहीं, अब लिखकर बताइए और Gmail का AI वैसा ही तैयार कर देगा आपका ईमेल
Google ने Gmail में मिलने वाले Gemini-पावर्ड 'Help Me Write' फीचर के लिए एक नया और बड़ा अपडेट जारी किया है, जो यूजर्स को AI-जनरेटेड ईमेल ड्राफ्ट्स पर ब ...और पढ़ें
-1784193832854_v.webp)
Gmail में आया Google का धांसू अपडेट।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google ने Gmail के Gemini-पावर्ड Help Me Write फीचर के लिए एक नया अपडेट पेश किया है जो यूजर्स को AI-जनरेटेड ईमेल ड्राफ्ट पर ज्यादा कंट्रोल ऑफर करता है। ये लेटेस्ट बदलाव लोगों को केवल प्रीसेट एडिटिंग ऑप्शन्स पर निर्भर रहने के बजाय अपनी खुद की टेक्स्ट इंस्ट्रक्शन्स का इस्तेमाल करके मौजूदा ड्राफ्ट को रिफाइन करने की इजाजत देता है। ये अपडेट AI एडिटिंग के लिए Undo और Redo कंट्रोल्स भी जोड़ता है, जिससे ईमेल भेजने से पहले मैसेजेस को रिवाइज करना आसान हो जाता है। Google का कहना है कि ये फीचर अभी रोल आउट हो रहा है और इसके 20 जुलाई तक एलिजिबल यूजर्स तक पहुंचने की उम्मीद है।
Gmail के Gemini-पावर्ड Help Me Write को मिले कस्टम रिफाइनमेंट टूल्स
गूगल के एक ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, Gmail का 'Help Me Write' फीचर अब यूजर्स को प्रॉम्प्ट बार के जरिए ये बताने की सुविधा देता है कि वे ईमेल ड्राफ्ट को किस तरह एडिट करवाना चाहते हैं। एक बार जब Gemini एक ड्राफ्ट बना लेता है, तो यूजर्स अपनी पसंद के बदलावों को लिखते हुए एक दूसरा प्रॉम्प्ट सबमिट कर सकते हैं और Gmail उसी के मुताबिक मैसेज को रिवाइज कर देता है। इसके बाद AI उन इंस्ट्रक्शन्स के आधार पर ड्राफ्ट को अपडेट कर देता है।
ये नई कैपेबिलिटी पुराने रिफाइनमेंट टूल्स का विस्तार करती है, जो पहले केवल Polish, Formalise और Shorten जैसे प्रीसेट ऑप्शन्स तक ही सीमित थे। इस लेटेस्ट अपडेट के साथ, यूजर्स ज्यादा स्पेसिफिक बदलावों के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं, जैसे कि ईमेल के किसी खास सेक्शन में छूटी हुई इंफॉर्मेशन को जोड़ना या मैसेज में कोई डेडलाइन शामिल करना। Gmail अब ड्राफ्ट को रिफाइन करते समय AI-जनरेटेड एडिट्स को Undo या Redo करने को भी सपोर्ट करता है।

कंपनी ने कहा कि ये फीचर एलिजिबल यूजर्स के लिए डिफॉल्ट तरीके इनेबल्ड है। Google Workspace कस्टमर्स के लिए, एडमिनिस्ट्रेटर को Gmail में 'Gemini for Workspace' और 'Workspace Intelligence' का एक्सेस चालू करना होगा। एक बार उपलब्ध हो जाने के बाद एंड यूजर्स को इस फीचर को मैनुअल तरीके से ऑन करने की जरूरत नहीं होगी।
Google ने रैपिड रिलीज और शेड्यूल्ड रिलीज डोमेन पर अपडेट देना शुरू कर दिया है और 20 जुलाई तक इसके और ज्यादा जगहों पर उपलब्ध होने की उम्मीद है। ये फीचर Business Starter, Standard और Plus, Enterprise Starter, Standard और Plus, Frontline Plus, Google AI Pro for Education, AI Expanded Access कस्टमर्स और Google AI Plus, Pro और Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है।
Help Me Write वास्तव में Google का Gemini-पावर्ड राइटिंग असिस्टेंट है जो Gmail में इन-बिल्ट आता है। ये छोटे प्रॉम्प्ट्स से पूरा ईमेल ड्राफ्ट जनरेट कर सकता है और पहले से मौजूद मैसेजेस को बेहतर भी बना सकता है। इस अपडेट से पहले, यूजर्स उन प्रीसेट ऑप्शन्स का इस्तेमाल करके ड्राफ्ट को एडजस्ट कर सकते थे जो ईमेल के टोन, लेंथ या क्लैरिटी को बदलते थे। ये लेटेस्ट बदलाव कस्टम एडिटिंग इंस्ट्रक्शन्स की इजाजत देकर उन कैपेबिलिटीज को आगे बढ़ाता है, जिससे यूजर्स को इस बात पर ज्यादा सटीक कंट्रोल मिलता है कि Gemini उनके मैसेजेस को कैसे रिवाइज करता है।
Labels
Business
Post A Comment
No comments :