Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Google Pixel 11 सीरीज की पहली झलक आई सामने, डिजाइन और AI फीचर्स का हुआ खुलासा

Google Pixel 11 सीरीज की पहली झलक आई सामने, डिजाइन और AI फीचर्स का हुआ खुलासा

गूगल ने अपनी अपकमिंग Pixel 11 सीरीज का पहला ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है, जिसमें फोन के डिजाइन और नए गोल्ड कलर की झलक मिली है। ...और पढ़ें








Google Pixel 11 सीरीज की पहली झलक आई सामने, डिजाइन और AI फीचर्स का हुआ खुलासा


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो जरा रुकिए! गूगल जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप Pixel 11 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने इसका पहला ऑफिशियल टीजर भी जारी कर दिया है। कंपनी अगले महीने 12 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले Made by Google इवेंट के दौरान इस नई Pixel 11 सीरीज को पेश कर सकती है।


टीजर में फोन के डिजाइन की पहली झलक के साथ एक नया Gold कलर ऑप्शन भी देखने को मिल रहा है, जिसे Pixel 11 Pro बताया जा रहा है। इतना ही नहीं कंपनी ने अपने ऑनलाइन स्टोर पर Pixel 11 के लिए एक खास लैंडिंग पेज भी लाइव कर दिया है। इस पेज पर 'The Next Generation Google Pixel 11. August 12' लिखा हुआ है, जिससे लॉन्च डेट और सीरीज का नाम कन्फर्म हो गया है।


Pixel Glow फीचर की मिली झलक

इस पहले टीजर में गूगल ने एक नए हार्डवेयर फीचर Pixel Glow की भी झलक पेश की है। रिपोर्ट्स के अनुसार ये रियर कैमरा बार के दाईं ओर दिया गया एक राउंड लाइट रिंग हो सकता है। बताया जा रहा है कि कंपनी ट्रेडिशनल LED फ्लैश की जगह इसी नए सिस्टम का यूज कर सकती है। हालांकि ये कैसे काम करेगा इसकी पूरी जानकारी लॉन्च के दौरान ही सामने आएगी।

इस बार Gemini Intelligence पर रहेगा फोकस?

गूगल ने इवेंट के लिए भेजे गए इनवाइट में Gemini Intelligence का भी बात की है। इसलिए ये क्लियर है कि Pixel 11 सीरीज में AI से जुड़े कई नए फीचर्स मिल सकते हैं। इवेंट के दौरान Gemini Intelligence और नए Pixel डिवाइस से जुड़े बड़े अपडेट शेयर किए जाएंगे।
कब से शुरू होगी प्री-बुकिंग?

ऐसा कहा जा रहा है कि Pixel 11 सीरीज की प्री-बुकिंग 12 अगस्त को लॉन्च इवेंट के बाद शुरू हो सकती है। अमेरिका में Google Store पर 7 अगस्त तक अपने गूगल अकाउंट से मार्केटिंग ईमेल के लिए साइन-अप करने वाले ग्राहकों को एक प्रमोशनल कोड मिलेगा, जिसे अनलॉक्ड Pixel 11 या Google Fi मॉडल खरीदते टाइम यूज किया जा सकेगा। भारत में प्री-बुकिंग कब से शुरू होगी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है।
इस बार Pixel 11 सीरीज में क्या नया?

रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि Pixel 11 सीरीज में चार मॉडल देखने को मिल सकते हैं जिसमें Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro फोल्ड शामिल हो सकता है। सभी डिवाइस में गूगल का अपना दमदार Tensor G6 प्रोसेसर मिल सकता है, जिसे TSMC की 2nm प्रोसेस पर तैयार किया जाएगा। इसके साथ फोन्स में MediaTek M90 5G मॉडेम भी मिल सकता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]