Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Sanjay Khan की पत्नी का हिंदू रीति-रिवाज से क्यों हुआ था अंतिम संस्कार? बेटी ने बताई असली वजह

Sanjay Khan की पत्नी का हिंदू रीति-रिवाज से क्यों हुआ था अंतिम संस्कार? बेटी ने बताई असली वजह



फराह खान अली ने खुलासा किया कि आखिर उनकी मां जरीन ने का हिंदू -रीति रिवाज से अंतिम संस्कार क्यों किया गया? ...और पढ़ें








संजय खान की वाइफ का हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था अंतिम संस्कार

संजय खान की वाइफ का हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था अंतिम संस्कार


बेटी ने बताई इसके पीछे की वजह


निधन के वक्त फैसले का हुआ था कड़ा विरोध



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले साल दिसंबर में मशहूर स्टार संजय खान (Sanjay Khan) की पत्नी का निधन हो गया था, जिसके कारण परिवार को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। अब, अपनी मां के निधन के कई महीनों बाद, फराह खान अली (Farah Khan Ali) ने बताया है कि परिवार ने हिंदू रीति-रिवाजों से उनका अंतिम संस्कार करने का फैसला क्यों किया?
क्या थी इसके पीछे की वजह?

फराह ने यह भी बताया कि यह उनकी आखिरी इच्छा थी। जरीन खान (Zarine Khan) का जन्म पारसी परिवार में हुआ था और बाद में उन्होंने एक मुस्लिम से शादी की थी, लेकिन वह हिंदू परंपराओं के अनुसार अंतिम संस्कार करवाना चाहती थीं क्योंकि वह चाहती थीं कि उनकी अस्थियों को कश्मीर में बहते पानी में विसर्जित किया जाए।


हाल ही में हुई एक बातचीत में फराह ने बताया, 'भले ही वह पारसी परिवार में पैदा हुई थीं और उन्होंने एक मुस्लिम से शादी की थी, फिर भी उन्होंने हमसे कहा था कि उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से किया जाए, क्योंकि वह चाहती थीं कि उनकी अस्थियां कश्मीर में बहते पानी में विसर्जित की जाएं। उन्हें क्लॉस्ट्रोफोबिया था (कब्र में दफनाए जाने से डर लगना)।

फैसले का हुआ था कड़ा विरोध

यही एक वजह थी कि वह अपना अंतिम संस्कार करवाना चाहती थीं और हमने वैसा ही किया। यह वाकई दुखद था क्योंकि जब उनका निधन हुआ, तो सोशल मीडिया पर हिंदुओं और मुसलमानों, दोनों की तरफ से कई कठोर टिप्पणियां की गईं कि हम उनका अंतिम संस्कार क्यों कर रहे हैं। मुसलमान कह रहे थे, 'आप उनका अंतिम संस्कार कैसे कर सकते हैं? वह तो मुस्लिम थीं।' और हिंदू कह रहे थे, 'आप उनका अंतिम संस्कार कैसे कर सकते हैं? वह तो मुस्लिम थीं।'



इन फिल्मों में नजर आई थीं जरीन

जरीन खान का निधन 7 नवंबर 2025 को हुआ था, कार्डियक अरेस्ट के कारण मुंबई स्थित उनके घर पर उनका निधन हो गया। 1960 के दशक की मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस जरीन, एक सम्मानित इंटीरियर डिजाइनर बनने से पहले 'तेरे घर के सामने' और 'एक फूल दो माली' जैसी फिल्मों में नजर आई थीं।


उनके बेटे जायद खान ने अंतिम संस्कार की रस्में निभाई थीं, उनके अंतिम संस्कार उनकी बेटियां फराह, सुजैन और सिमोन के साथ उनके पूर्व दामाद ऋतिक रोशन और फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां शामिल हुई थीं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]