कंगना रनौत की Queen 2 की बढ़ी मुश्किलें, 250 करोड़ के मामले को लेकर कानूनी पचड़े में फंस गई फिल्म?

कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म क्वीन 2 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ...और पढ़ें
-1783398830701_v.webp)
क्वीन 2 पर हुआविवाद (फोटो क्रेडिट- एक्स)
क्वीन 2 को लेकर छिड़ा विवाद
कानूनी पचड़े में फंस गई फिल्म
कंगना रनौत की अगली मूवी क्वीन 2
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी टाउन की लेडी सुपरस्टार कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का नाम इस वक्त आने वाली फिल्म क्वीन 2 को लेकर चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में कंगना ने क्वीन 2 की शूटिंग को खत्म किया है और मूवी अब पोस्ट प्रोडक्शन में पहुंच गई है। लेकिन इससे पहले क्वीन 2 (Queen 2) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो क्वीन 2 के मेकर्स के खिलाफ मुंबई हाई कोर्ट में 250 करोड़ के हर्जाने को लेकर केस दायर किया गया है। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं-
क्वीन 2 पर छिड़ा विवाद
साल 2013 में क्वीन का पहला पार्ट रिलीज किया गया था। उस दौरान कंगना रनौत की इस कल्ट मूवी का निर्माण फैंटम स्टूडियोज फिल्म प्रोडक्शन हाउस द्वारा किया गया था। अब विकास बहल के निर्देशन में बनने वाली क्वीन 2 का निर्माण जियो स्टार प्रोडक्शन हाउस कर रहा है और इस वजह से विवाद छिड़ा है।

मिड डे की रिपोर्ट की मानें तो ओरिजनल मेकर्स के तौर पर फैंटम स्टूडियोज ने जियो स्टार के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में 250 करोड़ का लॉ शूट फाइल करते हुए कहा है कि उन्होंने हमारी फिल्म को बनाने से पहले आधिकारिक इजाजत नहीं ली है और कॉपीराइट उल्लघंन को मद्देनजर रखते हुए हमने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जियो स्टार ने इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (IP) का बिना अनुमति के इस्तेमाल किया है।
-1783400215177.jpg)
इस वजह से फिलहाल रिलीज से पहले ही क्वीन 2 को लेकर कंट्रोवर्सी हो गई है। हालांकि, अभी क्वीन 2 के मेकर्स की तरफ से इस मामले को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अगर मामला और अधिक बढ़ता है कि तो कंगना रनौत की इस आने वाली फिल्म की रिलीज पर भी खतरा मंडरा सकता है।
क्वीन 2 का सबको इंतजार
कंगना रनौत क्वीन 2 की शूटिंग खत्म होने की जानकारी जैसे ही सामने आई, वैसे ही सिनेप्रेमियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वे इसकी रिलीज के लिए बेताब नजर आने लगे और हर तरफ क्वीन 2 को लेकर चर्चा होने लगीं। लेकिन लीगल मामले में फंसने के बाद अब कंगना के फैंस को कहीं न कहीं निराशा हाथ लग सकती है।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :