'हमें जश्न मनाने का पूरा हक है', इंग्लैंड के वर्ल्ड नंबर 1 बनने पर कप्तान हैरी ब्रूक गदगद; बताया सफलता का राज
'हमें जश्न मनाने का पूरा हक है', इंग्लैंड के वर्ल्ड नंबर 1 बनने पर कप्तान हैरी ब्रूक गदगद; बताया सफलता का
साउथेम्प्टन के रोज बाउल में शनिवार को खेले गए 5 टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से शिकस्त दी। ...और पढ़ें
-1783840998486_v.webp)
कप्तान हैरी ब्रूक और बटलर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथेम्प्टन के रोज बाउल में शनिवार को खेले गए 5 टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से शिकस्त देकर सीरीज में क्लीन स्वीप किया। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद हो गया था।
आखिरी मैच में जोस बटलर (131) ने शतक लगाया तो कप्तान हैरी ब्रूक ने 95 रन की पारी खेली। इसकी बदौलत इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 257 रन बनाए थे। जवाब में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम 201 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारत को पछाड़कर टॉप पर पहुंच गई।
बड़ा स्कोर बनाना था
जीत के बाद कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, "हमें ग्राउंड पर खूब मजा आया। हम एक-दूसरे से तालमेल बिठाकर खेल रहे थे, अच्छी दौड़ लगा रहे थे और खूब चौके-छक्के लगा रहे थे। बटलर के साथ बल्लेबाजी करना बहुत मजेदार थी। हम बड़ा स्कोर बनाने की ओर देख रहे थे। हमने साथ मिलकर बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।"
हम क्रिकेट को जटिल बना देते
ब्रूक ने कहा, "क्रिकेट इतना सरल खेल है। हम इसे बहुत जटिल बना देते हैं। मैं बस वहां खड़े होकर गेंद को जितना हो सके करीब से देखना चाहता था और वही शॉट खेलना चाहता था जो उस गेंद के लिए सही था। मैं गेंद को अच्छे से हिट कर रहा हूं। मुझे लगता है कि मैं अपने खेल में अच्छी स्थिति में हूं।"
नंबर 1 बनना टारगेट था
उन्होंने कहा, "हम खुद को विश्व नंबर एक पर लाने में कामयाब रहे हैं। दूसरे मैच के बाद हमारा यही लक्ष्य था। यह पता चलने के बाद कि आईसीसी रैंकिंग में टॉप स्थान हासिल करने के लिए हमें अगले दो मैच जीतने थे। इसलिए हम इससे बेहद खुश हैं। सभी खिलाड़ी बेहद उत्साहित हैं। और हमें थोड़ा जश्न मनाने का पूरा हक है।"
स्पिन एक ऐसा क्षेत्र है जिस पर आपको भरोसा है?
इस पर ब्रूक ने कहा, "जी हां, मुझे लगता है कि गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाने के लिए उसमें और अधिक गति पैदा करनी पड़ती है। हमारे पास कुछ बेहद कुशल स्पिनर भी हैं, जो बल्लेबाजों को सोचने पर मजबूर करने की क्षमता रखते हैं। अब तक मेरी कप्तानी में हमने काफी स्पिन गेंदबाजी की है और वे शानदार रहे हैं।"
पावर प्ले में गेंदबाजी करते समय आपने कोई निश्चित गेम प्लान बनाया था?
ब्रूक ने कहा, "जी हां और वास्तव में यह सब कम्युनिकेशन पर निर्भर करता है। हमने इस सीरीज में पिछले छह से आठ, बारह महीनों में बहुत अच्छा कम्युनिकेशन किया है। गेंद से हमने बेहद अच्छा प्रदर्शन किया है।"

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :