Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

जब एक होटल में प्राण के साथ रुकी थीं Aruna Irani, एक्टर ने किया था कुछ ऐसा; कमरे में फूट-फूटकर रोई थीं एक्ट्रेस

जब एक होटल में प्राण के साथ रुकी थीं Aruna Irani, एक्टर ने किया था कुछ ऐसा; कमरे में फूट-फूटकर रोई थीं एक्ट्रेस


Aruna Irani ने एक वाकया याद करते हुए बताया था कि उन्हें और प्राण को एक होटल में रुकना पड़ा था और उस रात वे काफी घबरा गई थीं। ...और पढ़ें








जब एक ही होटल में रुके थे अरुणा और प्राण



जब एक ही होटल में रुके थे अरुणा और प्राण


होटल के कमरे में फूट-फूटकर रोई थीं एक्ट्रेस


अरुणा ईरानी ने बताया दिलचस्प किस्सा



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर प्राण ने बॉलीवुड फिल्मों में ज्यादातर विलेन के रोल प्ले किये हैं और इसीलिए उस वक्त लोगों के जेहन में भी उनकी इस तरह की एक इमेज बन गई थी। स्क्रीन पर प्राण के खौफनाक अंदाज ने उनकी असल जिंदगी में भी वैसी ही छवि बना दी थी। इससे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा उनकी को-एक्ट्रेस अरुणा ईरानी (Aruna Irani) ने शेयर किया था।
जब एक ही होटल में रुके थे अरुणा और प्राण

अरुणा ईरानी ने बड़े प्यार से याद किया कि मशहूर विलेन प्राण (Pran) असल जिंदगी में कैसे थे? 'द कपिल शर्मा शो' पर एक यादगार किस्सा सुनाते हुए उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान एक बार फ्लाइट में देरी की वजह से उन्हें कोलकाता के एक होटल में रुकना पड़ा था। जहां कुछ ऐसा हुआ था कि अरुणा होटल के कमरे में फूट-फूटकर रोई थीं।

प्राण के ऐसा करने पर रोई थीं अरुणा ईरानी

अरुणा ईरानी ने याद करते हुए बताया, 'मैं तब नई-नई इंडस्ट्री में आई थी 18-19 साल की थी। तो एक फिल्म की शूटिंगे के लिए हमे हांगकांग जाना पड़ा। वापस आते वक्त फ्लाइट का कोलकाता में स्टॉप था और इसीलिए प्राण साब और मुझे वहां एक होटल में रुकना पड़ा'।





लेकिन अरुणा, प्राण के साथ होटल में रुकने से घबरा रही थीं क्योंकि कहीं ना कहीं वे भी प्राण की उस डरावनी छवि से डरती थी। उन्हें डर था कि उस दिन कुछ गलत ना हो जाए। अरुणा ने बताया, 'हमने वहां डिनर किया और प्राण साब ने कुछ पेग लगाए और तब और ज्यादा घबरा गई। फिर हम जब सोने जाने लगे तो प्राण साब ने कहा- तुम जाओं अंदर, मैं पास वाले रूम में ही हूं कुछ जरूरत पड़े तो बता देना'।
फूट-फूटकर रोईं अरुणा ईरानी

प्राण साब की ये बात सुनकर अरुणा ईरानी कमरे में जाकर फूट-फूटकर रोईं। उन्हें इस बात का पछतावा हो रहा था कि उन्होंने प्राण साब के बारे में गलत सोचा। भले ही पर्दे पर प्राण का अंदाज डरावना होता था, लेकिन उन्होंने अरुणा की सुरक्षा और आराम का पूरा ध्यान रखा। इससे अरुणा का दिल भर आया और उन्हें इस बात का भी एहसास हुआ कि उन्होंने शुरू में प्राण के बारे में गलत राय बनाई थी।




ये दोनों दिग्गज कलाकार क्लासिक हिंदी सिनेमा में साथ काम कर चुके थे और उन्हें खूब तारीफ मिली थी; 1975 की हिट फिल्म 'दो झूठ' में उनकी एक्टिंग के लिए उन्हें नॉमिनेशन भी मिले थे। जहां प्राण अपने खतरनाक किरदारों के लिए मशहूर थे, वहीं अरुणा ईरानी ने हमेशा इस बात पर जोर दिया कि असल में वे बहुत सम्मान करने वाले, ख्याल रखने वाले और केयरिंग को-स्टार थे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]