Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

OnePlus ने बंद किया OxygenOS, US-यूरोप से भी समेटा बिजनेस; जानिए भारत के लिए क्या है कंपनी का प्लान

OnePlus ने बंद किया OxygenOS, US-यूरोप से भी समेटा बिजनेस; जानिए भारत के लिए क्या है कंपनी का प्लान

स्मार्टफोन मेकर OnePlus ने आधिकारिक तौर पर अपने पॉपुलर एंड्रॉयड स्किन OxygenOS को बंद करने का फैसला कर लिया है। अब आने वाले सभी नए OnePlus डिवाइसेस मे ...और पढ़ें








OnePlus ने बंद किया OxygenOS. Photo- ChatGPT.


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ये अब ऑफिशियल हो चुका है। OnePlus अपनी एंड्रॉयड स्किन OxygenOS को बंद कर रहा है। अब ये फोनमेकर अपने सभी फ्यूचर OnePlus डिवाइसेस में पैरेंट कंपनी Oppo के ColorOS का इस्तेमाल करेगा और मौजूदा यूजर्स को भी इस पर स्विच करने का ऑप्शन मिलेगा। इसी के साथ, OnePlus ने US और यूरोप में अपने ऑपरेशन्स को पूरी तरह से बंद करने की भी घोषणा की है।


ये अनाउंसमेंट्स भारत, US और यूरोप में OnePlus एग्जीक्यूटिव्स द्वारा कम्युनिटी पोस्ट्स के जरिए की गईं। ये कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब Oppo द्वारा अपने स्मार्टफोन बिजनेस को रिस्ट्रक्चर करने की अफवाहें चल रही हैं, जिसमें Oppo, OnePlus और Realme शामिल हैं।

अनाउंसमेंट डिटेल्स में जाने से पहले ये ध्यान रखें कि OnePlus ने भारत में अपना बिजनेस बंद करने की अफवाहों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।
OxygenOS से ColorOS पर स्विच

OnePlus इंडिया कम्युनिटी फोरम पर एक पोस्ट में कंपनी ने बताया कि वह ColorOS 17 अपडेट के साथ ColorOS पर शिफ्ट हो रही है, जो Android 17 पर बेस्ड होगा। यानी सॉफ्टवेयर रिलीज होने के बाद आने वाले सभी नए OnePlus फोन्स सीधे ColorOS 17 पर काम करेंगे। फिलहाल Oppo के फोन्स ColorOS के साथ आते हैं।



अगर आपके पास ऐसा OnePlus डिवाइस है जो फ्यूचर एंड्रॉयड अपडेट्स के लिए एलिजिबल है, तो कंपनी का कहना है कि सॉफ्टवेयर रिलीज होने के बाद आपको वॉलंटरी ColorOS 17 पर अपडेट करने का ऑप्शन दिया जाएगा।

OnePlus का कहना है कि इस बदलाव से सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट आसान होगा और अपडेट्स तेजी से डिलीवर किए जा सकेंगे। कंपनी ने आगे जोड़ा कि इस बदलाव से यूजर्स को एक 'ज्यादा स्टेबल, रिलायबल और फ्यूचर-रेडी सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस' मिलेगा।

OnePlus का OxygenOS साल 2021 से ही ColorOS के साथ सेम कोडबेस शेयर कर रहा है और चीन में OnePlus डिवाइसेस पहले से ही इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। OnePlus की सिस्टर ब्रांड Realme भी अपनी एंड्रॉयड स्किन Realme UI के फ्यूचर प्लान्स को खत्म कर रही है। OnePlus की तरह ही, सभी नए Realme फोन्स भी भविष्य में ColorOS 17 पर ही रन करेंगे।



US और यूरोप से बाहर हुआ OnePlus

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अलग-अलग कम्युनिटी फोरम्स पर की गई पोस्ट्स में OnePlus ने कंफर्म किया कि कंपनी US और यूरोप में अपना बिजनेस बंद कर रही है। फोनमेकर ने कहा कि उसने एक 'प्रोजेक्टिव ग्लोबल स्ट्रेटजी एडजस्टमेंट' के तहत इन दोनों रीजन्स में नए प्रोडक्ट्स के रोल-आउट को खत्म करने का फैसला किया है।


यानी आगे चलकर नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में कोई भी नया OnePlus डिवाइस लॉन्च नहीं किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, मौजूदा यूजर्स के लिए सपोर्ट वारंटी ऑब्लिगेशन्स और कंज्यूमर प्रोटेक्शन लॉ के तहत जारी रहेगा। जो स्टॉक अभी बचा हुआ है, उसे नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में बेचा जाना जारी रहेगा।


भारत की तरह ही, US और यूरोप के यूजर्स को भी एलिजिबल डिवाइसेस पर ColorOS 17 में अपडेट करने का ऑप्शन मिलेगा।

US और यूरोप के अलावा चीन में OnePlus का प्रोडक्ट रोडमैप पहले जैसा ही रहेगा। दूसरी तरफ, Realme अब चुनिंदा विदेशी मार्केट्स पर फोकस करेगी और चीन में नए डिवाइसेस लॉन्च करना बंद कर देगी।
भारत में क्या होगा OnePlus का?

इससे पहले आई कुछ रिपोर्ट्स में हिंट दिया गया था कि US और यूरोप में ऑपरेशन्स बंद करने के कुछ महीनों बाद OnePlus भारत से भी एग्जिट कर सकता है। हालांकि, OnePlus का कहना है कि भारत ग्लोबल लेवल पर कंपनी के सबसे महत्वपूर्ण मार्केट्स में से एक बना हुआ है।


इंडिया टुडे टेक को दिए एक बयान में वनप्लस ने कहा, 'वनप्लस इंडिया का कामकाज सामान्य तरीके जारी है और सभी लोकल ऑपरेशन सही ढंग से चल रहे हैं। हम मीडिया से आग्रह करते हैं कि बिना वेरिफाई की गई अफवाहों को आगे बढ़ाने से पहले संयम बरतें।'


अपने ब्लॉग पोस्ट में OnePlus ने ध्यान दिलाया कि उसने हाल के महीनों में चार नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं, और जल्द ही OnePlus N6x लॉन्च करने की प्लानिंग है। कंपनी अब Oppo के आफ्टर-सेल्स नेटवर्क के जरिए भी ग्राहकों को सर्विस प्रोवाइड कर रही है।


यानी इन शॉर्ट बात करें तो भारत में Oppo, OnePlus और Realme तीनों ब्रांड्स पहले की तरह मिलते रहेंगे। और Realme का ऑपरेशन केवल चीन में बंद होने जा रहा है। इसके अलावा US-यूरोप से OnePlus की विदाई हो रही है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]