Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

OnePlus भारत में लॉन्च करेगा एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन, मिलेगा पिल-शेप कैमरा और 3.5mm ऑडियो जैक




OnePlus भारत में लॉन्च करेगा एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन, मिलेगा पिल-शेप कैमरा और 3.5mm ऑडियो जैक


वनप्लस N6x स्मार्टफोन 31 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा, जो दो कलर ऑप्शन - बरगंडी रेड और आइस ब्लू में आएगा। ...और पढ़ें








वनप्लस N6x भारत में 31 जुलाई को होगा लॉन्च, जानें डिजाइन और फीचर्स

HIGHLIGHTS

वनप्लस N6x स्मार्टफोन भारत में 31 जुलाई को लॉन्च होगा।


यह स्मार्टफोन बरगंडी रेड और आइस ब्लू कलर में उपलब्ध होगा।


पिल-शेप रियर कैमरा मॉड्यूल और 3.5mm ऑडियो जैक मिलेगा।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus N6x स्मार्टफोन इस महीन के अंत में लॉन्च होगा। इस फोन की लॉन्च डेट कंपनी ने माइक्रो साइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर टीज किया है। वनप्लस का यह फोन दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। यह अपकमिंग फोन OnePlus N सीरीज का दूसरा फोन है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि यह कंपनी की Nord लाइनअप से अफोर्डेबल का टैग रिप्लेस करेगी। इस फोन में पिल शेप रियर कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है।
OnePlus N6x जुलाई के अंत में होगा लॉन्च

वनप्लस ने एलान किया है कि वह N सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus N6x भारत में 31 जुलाई को लॉन्च होगा। कंपनी ने अपनी माक्रोसाइट में कन्फर्म किया है कि OnePlus N6x को दो कलर ऑप्शन - Burgundy Red और Ice Blue में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही इस फोन के डिजाइन को लेकर भी कई डिटेल्स शेयर की हैं।



OnePlus N6x स्मार्टफोन में 3.5mm ऑडियो जैक दिया जाएगा। वनप्लस के इस फोन में पिल-शेप रियर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। इसमें सिंगल कैमरा लेंस और सेकेंडरी लाइट सेंसर भी मिलेगा। इस फोन के कैमरा मॉड्यूल में LED फ्लैश भी मिलेगा। OnePlus N6x के रियर पैनल में टेक्चर्ड फ्लैट रियर पैनल मिलेगा। फोन के दाई ओर वॉल्यूम और पावर बटन मिलेगा।

यह वीडियो भी देखें

अमेजन पर होगी बिक्री

OnePlus N6x स्मार्टफोन की बिक्री अमेजन और वनप्लस के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर होगी। वनप्लस के इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और डिजाइन OnePlus Nord CE 6 Lite से मिलता जुलता होगा। हालांकि, यह फोन OnePlus N6 लाइनअप को ज्वॉइन करेगा, जो 30 जून को 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लाया गया था।
OnePlus N6 के फीचर्स

OnePlus N6 स्मार्टफोन को 6.75-इंच HD LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ लाया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक और पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक की है। वनप्लस का यह फोन MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 8,000mAh की बैटरी और 45W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। वनप्लस के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]