Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

iPhone 17 सीरीज खरीदना हो सकता है और महंगा! इतनी बढ़ सकती हैं कीमतें

iPhone 17 सीरीज खरीदना हो सकता है और महंगा! इतनी बढ़ सकती हैं कीमतें

भारत में iPhone 17 सीरीज की कीमतें जल्द बढ़ सकती हैं, जिसमें iPhone 17 (256GB) की कीमत में 12,000 रुपये तक की बढ़ोतरी संभव है। ...और पढ़ें








iPhone 17 सीरीज खरीदना हो सकता है और महंगा! इतनी बढ़ सकती हैं कीमतें


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी नया आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। Apple जल्द ही भारत में iPhone 17 सीरीज की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकता है। जी हां, कंपनी ने हाल ही में iPad, Mac, Apple TV और HomePod समेत कई प्रोडक्ट्स महंगे किए हैं जिसके बाद अब iPhone 17 सीरीज को भी महंगा किया जा सकता है।


अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जल्द ही iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max मॉडल भी महंगे हो सकता है। चलिए जानते हैं कि आखिर कितने महंगे हो सकते हैं आईफोन...
कितनी बढ़ सकती है कीमतें?

टिप्स्टर अभिषेक यादव का कहना है कि Apple ने iPlanet डीलर्स को iPhone 17 सीरीज की नई प्राइसिंग के बारे में डिटेल्स दी हैं। लीक के अनुसार, iPhone 17 (256GB) की कीमत में 12 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अगर ये सही साबित हो जाता है तो इसकी नई कीमत 94,990 रुपये हो जाएगी। फिलहाल अभी आप इस मॉडल को भारत में 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।












रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। हालांकि, इन दोनों मॉडल्स की नई कीमतों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये और iPhone 17 Pro Max की कीमत 1,49,900 रुपये है। जबकि iPhone Air की कीमतें भी बढ़ेंगी या नहीं, इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

अलगे हफ्ते तक आएंगे नए iPhone यूनिट्स

रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि फिलहाल भारत में iPhone 17 सीरीज की सप्लाई प्रभावित है। Apple ने अपनी सप्लाई चेन को नया स्टॉक भेजने का निर्देश दिया है। ऐसे में अगले हफ्ते तक नए iPhone यूनिट्स डीलर्स के पास पहुंच सकते हैं।



क्यों महंगे हो रहे हैं प्रोडक्ट्स?

बता दें कि एप्पल ने कुछ वक्त पहले ही में जापान में iPhone 17 सीरीज की कीमतों में करीब 11.3% तक की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा पिछले महीने भारत में भी कंपनी ने Mac, MacBook, iPad, Apple TV और HomePod जैसे कई प्रोडक्ट्स महंगे किए हैं।


कंपनी ने इसकी वजह AI इंडस्ट्री की बढ़ती डिमांड के चलते DRAM और NAND फ्लैश स्टोरेज की बढ़ती कॉस्ट को बताया था। हालांकि, अभी तक Apple की तरफ से भारत में iPhone 17 सीरीज की कीमतें बढ़ाने को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]