Nokia के नए फीचर फोन्स की मार्केट में एंट्री, AI बटन और 13 दिन तक के धांसू बैकअप से हैं लैस; देखें फीचर्स

HMD Global ने Nokia लवर्स के लिए एक साथ चार नए 4G फीचर फोन्स मार्केट में उतारे हैं। कंपनी ने Nokia 235 4G (2026), Nokia 215 4G (2026), Nokia 210 4G और ...और पढ़ें
-1783107467690_v.webp)
Nokia के नए फीचर फोन्स लॉन्च हो गए हैं।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Nokia 235 4G (2026), Nokia 215 4G (2026), Nokia 210 4G और Nokia 200 4G फीचर फोन्स को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया गया है। इन सभी नए फोन्स में 4G कनेक्टिविटी दी गई है और ये S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करते हैं। इन सभी मॉडल्स में 1,450mAh की बैटरी और 32GB तक का एक्सपांडेबल स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, ये फोन्स वायर्ड और वायरलेस दोनों मोड्स में चलने वाले FM रेडियो से लैस हैं। इन नए फीचर फोन्स में वॉयस कमांड के जरिए अलग-अलग फीचर्स को एक्सेस करने के लिए एक AI असिस्टेंट बटन दिया गया है। डिस्प्ले की बात करें तो Nokia 210 4G और Nokia 200 4G में 2.4-इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है, जबकि Nokia 235 4G (2026) और Nokia 215 4G (2026) में बड़ा 2.8-इंच का IPS डिस्प्ले मौजूद है।
इन चारों नए Nokia फोन्स की प्राइस और अवेलेबिलिटी की डिटेल्स अभी सामने आना बाकी हैं। फिलहाल ये सभी हैंडसेट्स कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिए गए हैं।
Nokia 235 4G (2026) के स्पेसिफिकेशन्स
Nokia 235 4G (2026) में QVGA रेजोल्यूशन वाला 2.8-इंच का IPS डिस्प्ले दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर LED फ्लैश के साथ 2-मेगापिक्सल का रियर कामना कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें एक VGA फ्रंट कैमरा भी शामिल किया गया है। ये फोन S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और इसमें 64MB RAM और 128MB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे microSD कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।
कंपनी ने Nokia 235 4G (2026) में 1,450mAh की रिमूवेबल बैटरी दी है, जिसके बारे में दावा है कि ये 10 घंटे तक का टॉक टाइम और 12 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। इसे Type-C पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.0, 3.5mm हेडफोन जैक, Type-C पोर्ट और वायर्ड और वायरलेस सपोर्ट वाला FM रेडियो दिया गया है। ये फोन अलग-अलग GSM, WCDMA और LTE बैंड्स पर 2G, 3G और 4G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसका साइज 128.85 x 55.8 x 12.86mm और वजन 106 ग्राम है।

Nokia 215 4G (2026) के स्पेसिफिकेशन्स
Nokia 215 4G (2026) भी काफी हद तक Nokia 235 जैसा ही है। इसमें भी QVGA रेजोल्यूशन वाला 2.8-इंच का IPS डिस्प्ले, 1,450mAh की रिमूवेबल बैटरी और S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें भी एक VGA फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 64MB RAM और 128MB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे microSD कार्ड से 32GB तक बढ़ा सकते हैं। इसके बाकी कनेक्टिविटी ऑप्शन्स भी Nokia 235 4G (2026) जैसे ही हैं।
ये मॉडल भी वायर्ड और वायरलेस मोड्स में FM रेडियो सपोर्ट करता है। इसमें कई सारे GSM, WCDMA और LTE बैंड्स के साथ 4G कनेक्टिविटी दी गई है। इसका साइज 128.8 x 55 x 12.8mm और वजन 104 ग्राम है।
Nokia 210 4G और Nokia 200 4G के स्पेसिफिकेशन्स
Nokia 210 4G में 2.4-इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है। इसके बैक पैनल पर LED फ्लैश के साथ एक VGA रियर कैमरा और फ्रंट में एक VGA सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस मॉडल में भी 64MB RAM और 128MB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, साथ ही 32GB तक का microSD कार्ड सपोर्ट दिया गया है।
दूसरी तरफ, Nokia 200 4G भी 2.4-इंच के QVGA डिस्प्ले और VGA फ्रंट कैमरे के साथ आता है। ये फोन S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है और इसमें भी 32GB तक का microSD कार्ड लगाया जा सकता है।
Nokia 210 4G और Nokia 200 4G दोनों ही एक जैसी 1,450mAh की बैटरी से लैस हैं। कंपनी का दावा है कि ये सिंगल चार्ज पर 9 घंटे तक का टॉक टाइम और 13 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। कनेक्टिविटी के लिए इनमें Bluetooth 5.0, 3.5mm हेडफोन जैक और एक Type-C पोर्ट दिया गया है। ये दोनों ही फोन्स कई सारे GSM, WCDMA और LTE बैंड्स पर 4G नेटवर्क को सपोर्ट करते हैं। इनमें भी वायर्ड और वायरलेस दोनों मोड्स में FM रेडियो का सपोर्ट दिया गया है।
साइज की बात करें तो Nokia 210 4G का डायमेंशन 126.07 x 50.5 x 13.95mm और वजन 92.7 ग्राम है। वहीं, Nokia 200 4G एक कॉम्पैक्ट डिजाइन में आता है जिसका साइज 126.07 x 50.5 x 13.95mm और वजन 92.3 ग्राम है।
इन फोन्स का AI असिस्टेंट बटन कैसे करता है काम?
Nokia 235 4G (2026), Nokia 215 4G (2026), Nokia 210 4G और Nokia 200 4G में एक डेडिकेटेड AI असिस्टेंट बटन दिया गया है। यूजर्स सिर्फ अपनी वॉयस कमांड से इस बटन का इस्तेमाल करके फोन की फ्लैशलाइट ऑन कर सकते हैं, रिमाइंडर और अलार्म क्लॉक सेट कर सकते हैं या फिर अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद किसी भी व्यक्ति को सीधे कॉल मिला सकते हैं।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :